सोना-चांदी में अचानक बड़ी गिरावट: गोल्ड 6,865 और सिल्वर 22,825 सस्ती

बिजनेस न्यूज

On

चार दिन के ऑल टाइम हाई के बाद मुनाफा वसूली ने की कीमती धातुओं की कीमतों को नीचे खींचा, निवेशकों में दिखी हलचल

नई दिल्ली। भारत में सोना और चांदी की कीमतों में आज अचानक बड़ी गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹6,865 सस्ता होकर ₹1,68,475 पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹22,825 गिरकर ₹3,57,163 हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से बाजार में मुनाफा वसूली (Profit Booking) के कारण हुई।

पिछले चार दिनों से सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऑल टाइम हाई पर चल रही थीं। गुरुवार को सोने का भाव ₹1,75,340 और चांदी ₹3,79,988 प्रति किलो था। IBJA के मुताबिक, इन रेट्स में 3% GST, ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज और मार्जिन शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखा जाता है।

जनवरी महीने में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1,33,195 और एक किलो चांदी ₹2,30,420 थी। अब केवल 29 दिनों में सोने की कीमत में ₹35,280 और चांदी की कीमत में 1,26,743 की वृद्धि हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को अब सावधानी बरतनी चाहिए। सोना खरीदते समय केवल BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लेना चाहिए और कीमतें हमेशा कई विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस-चेक करनी चाहिए। चांदी खरीदने पर मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट जैसी तकनीकों से असली धातु की पहचान करना जरूरी है।

IBJA के अनुसार, इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन की दर तय करने में किया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण भी घरेलू कीमतों पर प्रभाव पड़ा है।

भारत में सोने की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है, जिसकी कुल वैल्यू ₹450 लाख करोड़ से ज्यादा है। यह देश की GDP ₹370 लाख करोड़ से भी अधिक है।

विश्लेषकों का कहना है कि मुनाफा वसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता के चलते घरेलू बाजार में छोटे-छोटे उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं। निवेशक और गहने खरीदने वाले लोग अब कीमतों में संतुलन देखने के बाद ही लेन-देन कर रहे हैं।

---------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/697c81b8af089/article-44812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.