जबलपुर–दमोह फोरलेन पर बस्ती का संकट, NHAI दफ्तर के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जबलपुर (म.प्र.)

On

करणी सेना के साथ महिलाओं ने संभाला मोर्चा, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जबलपुर–दमोह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) को फोरलेन में तब्दील करने की योजना के खिलाफ बोरिया बस्ती के ग्रामीण शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय नागरिक और करणी सेना के कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यालय पहुंचे और बस्ती बचाने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव ने किया। उन्होंने NHAI को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में प्रभावित परिवारों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। राघव ने आरोप लगाया कि विकास परियोजना के नाम पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को उजाड़ा जा रहा है, जबकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

50 से अधिक घर फोरलेन की जद में

ग्रामीणों के मुताबिक, फोरलेन परियोजना के तहत बोरिया बस्ती में 50 से अधिक मकान तोड़े जाने की आशंका है, जिससे करीब 150 लोगों के बेघर होने का खतरा पैदा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना पुनर्वास योजना और वैकल्पिक व्यवस्था के जमीन अधिग्रहण किया जाना अन्यायपूर्ण है।

महिलाओं ने विरोध के दौरान कहा कि उनके परिवार दशकों से यहां रह रहे हैं और अचानक उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना था कि सड़क निर्माण का विरोध नहीं है, लेकिन विकास ऐसा हो जिसमें इंसानों की जिंदगी भी सुरक्षित रहे।

भेदभावपूर्ण अधिग्रहण के आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण में संतुलन नहीं रखा जा रहा। सड़क को एक ही दिशा में चौड़ा किया जा रहा है, जिससे पूरी बस्ती इसकी चपेट में आ रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क के सेंटर से दोनों ओर समान रूप से जमीन ली जाए, ताकि नुकसान कम हो।

बोरिया गांव के सतीश पटेल ने कहा कि मौजूदा सड़क लगभग 70 फीट चौड़ी है, जिसे 150 फीट किया जा रहा है। यदि चौड़ाई घटाकर 120 फीट की जाए और घनी आबादी वाले हिस्से में डिजाइन बदली जाए, तो कई घर बच सकते हैं। उन्होंने मुआवजे के साथ पुनर्वास के लिए जमीन देने की भी मांग की।

प्रदर्शन के दौरान NHAI के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फिलहाल अधिग्रहण प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाएगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू ने बताया कि फोरलेन के लिए 150 फीट भूमि अधिग्रहण का प्रावधान है और बोरिया क्षेत्र में बायपास का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से मुख्य मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है और फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों पर विचार किया जाएगा और जो तकनीकी रूप से संभव होगा, उस पर काम किया जाएगा।

फिलहाल, NHAI के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/settlement-crisis-on-jabalpur-damoh-four-lane-demonstration-of-villagers-outside/article-44826

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.