एअर इंडिया CEO के इस्तीफे का दावा: कैंपबेल विल्सन सितंबर तक छोड़ सकते हैं पद

बिजनेस न्यूज

On

अहमदाबाद प्लेन क्रैश रिपोर्ट और बढ़ते नुकसान के बीच नेतृत्व बदलाव की चर्चा तेज, कंपनी ने नहीं दी आधिकारिक पुष्टि

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे को लेकर मंगलवार को बड़ा दावा सामने आया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि विल्सन अपना पद सितंबर 2026 तक छोड़ सकते हैं, हालांकि कंपनी की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में विल्सन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और कंपनी नए CEO की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एयरलाइन ने संभावित उम्मीदवारों के साथ उच्चस्तरीय बातचीत भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रक्रिया जनवरी 2026 से ही जारी है, जब विल्सन ने अपने कार्यकाल के बाद पद छोड़ने के संकेत दिए थे। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2027 तक था।

इस्तीफे के दावे को अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा जुलाई 2025 में जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद अंतिम रिपोर्ट जून 2026 में आने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही नए CEO की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

एअर इंडिया इस समय कई परिचालन और वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को लगभग ₹20,000 करोड़ तक के नुकसान की आशंका है। वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण एयरस्पेस प्रतिबंध लगे हैं, जिससे उड़ानों के रूट बदलने पड़े और ईंधन लागत में वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है।

इसके अलावा, नए विमानों की डिलीवरी में देरी से कंपनी की विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना का असर अब भी एयरलाइन की छवि और संचालन पर दिखाई दे रहा है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिससे कंपनी की साख को बड़ा झटका लगा।

कैंपबेल विल्सन ने सितंबर 2022 में एअर इंडिया की कमान संभाली थी, जब एयरलाइन निजीकरण के बाद टाटा समूह के पास लौटी थी। उनके पास विमानन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है और वे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की लो-कॉस्ट यूनिट स्कूट के CEO रह चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Nitin Trivedi

एअर इंडिया CEO के इस्तीफे का दावा: कैंपबेल विल्सन सितंबर तक छोड़ सकते हैं पद

बिजनेस न्यूज

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे को लेकर मंगलवार को बड़ा दावा सामने आया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि विल्सन अपना पद सितंबर 2026 तक छोड़ सकते हैं, हालांकि कंपनी की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में विल्सन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और कंपनी नए CEO की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एयरलाइन ने संभावित उम्मीदवारों के साथ उच्चस्तरीय बातचीत भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रक्रिया जनवरी 2026 से ही जारी है, जब विल्सन ने अपने कार्यकाल के बाद पद छोड़ने के संकेत दिए थे। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2027 तक था।

इस्तीफे के दावे को अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा जुलाई 2025 में जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद अंतिम रिपोर्ट जून 2026 में आने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही नए CEO की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

एअर इंडिया इस समय कई परिचालन और वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को लगभग ₹20,000 करोड़ तक के नुकसान की आशंका है। वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण एयरस्पेस प्रतिबंध लगे हैं, जिससे उड़ानों के रूट बदलने पड़े और ईंधन लागत में वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है।

इसके अलावा, नए विमानों की डिलीवरी में देरी से कंपनी की विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना का असर अब भी एयरलाइन की छवि और संचालन पर दिखाई दे रहा है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिससे कंपनी की साख को बड़ा झटका लगा।

कैंपबेल विल्सन ने सितंबर 2022 में एअर इंडिया की कमान संभाली थी, जब एयरलाइन निजीकरण के बाद टाटा समूह के पास लौटी थी। उनके पास विमानन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है और वे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की लो-कॉस्ट यूनिट स्कूट के CEO रह चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/air-india-ceos-resignation-claims-campbell-wilson-may-leave-the/article-50388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.