दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को बड़ी सौगात, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस चलाएंगी पटना के लिए 166 अतिरिक्त उड़ानें

Business News

बिहार के लोगों के लिए इस त्योहार सीजन में घर वापसी अब और आसान हो गई है। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना आने-जाने के लिए 166 अतिरिक्त फ्लाइट्स की घोषणा की है। ये विशेष उड़ानें 15 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 के बीच संचालित की जाएंगी।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है, ताकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे प्रमुख शहरों से बिहार लौटने वालों को सीटों की कमी का सामना न करना पड़े।

 प्रमुख रूट्स पर बढ़ीं उड़ानें

एयर इंडिया ने दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना और बेंगलुरू-पटना के बीच 38-38 अतिरिक्त उड़ानें जोड़ी हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना और बेंगलुरू-पटना मार्ग पर 26-26 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये फ्लाइट्स 22 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 के बीच चलेंगी।

इन नई उड़ानों के साथ पटना की देश के प्रमुख शहरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीटें आसानी से मिल सकेंगी और हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी की संभावना भी कम होगी।

 घर वापसी अब होगी आसान

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस पहल से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने-जाने वाले लाखों प्रवासियों को राहत मिलेगी। एयर इंडिया के मुताबिक, वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए उसकी 42 साप्ताहिक उड़ानें हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू से 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है। नई उड़ानों के जुड़ने से त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए विकल्प कई गुना बढ़ जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Oct 2025 By दैनिक जागरण

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को बड़ी सौगात, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस चलाएंगी पटना के लिए 166 अतिरिक्त उड़ानें

Business News

बिहार के लोगों के लिए इस त्योहार सीजन में घर वापसी अब और आसान हो गई है। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना आने-जाने के लिए 166 अतिरिक्त फ्लाइट्स की घोषणा की है। ये विशेष उड़ानें 15 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 के बीच संचालित की जाएंगी।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है, ताकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे प्रमुख शहरों से बिहार लौटने वालों को सीटों की कमी का सामना न करना पड़े।

 प्रमुख रूट्स पर बढ़ीं उड़ानें

एयर इंडिया ने दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना और बेंगलुरू-पटना के बीच 38-38 अतिरिक्त उड़ानें जोड़ी हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना और बेंगलुरू-पटना मार्ग पर 26-26 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये फ्लाइट्स 22 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 के बीच चलेंगी।

इन नई उड़ानों के साथ पटना की देश के प्रमुख शहरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीटें आसानी से मिल सकेंगी और हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी की संभावना भी कम होगी।

 घर वापसी अब होगी आसान

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस पहल से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने-जाने वाले लाखों प्रवासियों को राहत मिलेगी। एयर इंडिया के मुताबिक, वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए उसकी 42 साप्ताहिक उड़ानें हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू से 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है। नई उड़ानों के जुड़ने से त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए विकल्प कई गुना बढ़ जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/big-gift-to-passengers-on-diwali-and-chhath-puja-air/article-35614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.