सेंसेक्स 1837 अंक टूटा, निफ्टी 600 से ज्यादा गिरा; वैश्विक तनाव से बाजार धड़ाम

बिजनेस न्यूज

On

ईरान-इजराइल तनाव, महंगे क्रूड और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों को भारी नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स 1,837 अंक (2.46%) टूटकर 72,696 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 602 अंक (2.60%) गिरकर 22,513 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में यह गिरावट वैश्विक आर्थिक दबाव, बढ़ते कच्चे तेल के दाम और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते आई।

आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। बाजार खुलने के साथ ही बिकवाली का दबाव बना रहा, जो दिनभर जारी रहा।

क्यों गिरा बाजार

विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की तीन प्रमुख वजहें रहीं।
पहली, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।
दूसरी, कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और लागत का दबाव बढ़ा है।
तीसरी, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 3.48% गिरा, जबकि साउथ कोरिया का कोस्पी 6.49% टूट गया। हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी 3% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।
वहीं, 20 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही, जहां डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 सभी लाल निशान में बंद हुए।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर मुद्रा बाजार पर भी पड़ा। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 94.01 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की बिकवाली की। मार्च महीने में अब तक FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और दीर्घकालिक रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2026 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स 1837 अंक टूटा, निफ्टी 600 से ज्यादा गिरा; वैश्विक तनाव से बाजार धड़ाम

बिजनेस न्यूज

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स 1,837 अंक (2.46%) टूटकर 72,696 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 602 अंक (2.60%) गिरकर 22,513 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में यह गिरावट वैश्विक आर्थिक दबाव, बढ़ते कच्चे तेल के दाम और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते आई।

आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। बाजार खुलने के साथ ही बिकवाली का दबाव बना रहा, जो दिनभर जारी रहा।

क्यों गिरा बाजार

विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की तीन प्रमुख वजहें रहीं।
पहली, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।
दूसरी, कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और लागत का दबाव बढ़ा है।
तीसरी, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 3.48% गिरा, जबकि साउथ कोरिया का कोस्पी 6.49% टूट गया। हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी 3% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।
वहीं, 20 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही, जहां डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 सभी लाल निशान में बंद हुए।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर मुद्रा बाजार पर भी पड़ा। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 94.01 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की बिकवाली की। मार्च महीने में अब तक FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और दीर्घकालिक रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-fell-by-1837-points-nifty-fell-by-more-than/article-48845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.