सिल्वर लोन: अब घर में रखी चांदी पर भी मिलेगा लोन, जानिए आरबीआई के नए नियम और पूरी प्रक्रिया

Business News

अगर आपके घर में चांदी के गहने या सिक्के रखे हैं, तो अब वे मुश्किल समय में आपके काम आ सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहली बार चांदी पर लोन लेने की अनुमति दे दी है। अब तक यह सुविधा केवल सोने तक सीमित थी, लेकिन ‘Reserve Bank of India Directions 2025’ के तहत चांदी को भी इसके दायरे में शामिल कर लिया गया है। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

 अब कौन देगा सिल्वर लोन?

आरबीआई ने साफ किया है कि अब न सिर्फ बड़े बैंक, बल्कि स्मॉल फाइनेंस बैंक, रीजनल रूरल बैंक, अर्बन और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक, साथ ही एनबीएफसी (NBFCs) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी सोने और चांदी पर लोन दे सकेंगी। यानी गांव और छोटे शहरों के लोगों के लिए भी अब यह सुविधा उपलब्ध होगी।

 किस पर मिलेगा लोन, किस पर नहीं?

लोन सिर्फ गहनों, ज्वैलरी या सिक्कों के रूप में रखी चांदी या सोने पर मिलेगा।
लेकिन अगर आपके पास सिल्लियां (bullion) या गोल्ड ETF, म्यूचुअल फंड यूनिट्स जैसी निवेश योजनाएं हैं, तो उन पर लोन नहीं लिया जा सकेगा।

 कितनी चांदी गिरवी रख सकते हैं?

नई गाइडलाइन के मुताबिक —

  • अधिकतम 10 किलो तक चांदी के गहने

  • और 500 ग्राम तक चांदी के सिक्के
    गिरवी रखे जा सकते हैं।
    सोने के लिए सीमा 1 किलो गहने और 50 ग्राम सिक्कों तक तय की गई है।

 कितना मिलेगा लोन?

आरबीआई ने लोन की सीमा तय की है ताकि सुरक्षा बनी रहे। उदाहरण के लिए —
अगर आपके पास ₹1 लाख की चांदी है, तो उस पर ₹85,000 तक का लोन मिल सकता है।

 कैसे तय होगी चांदी की कीमत?

बैंक या फाइनेंस कंपनी चांदी की कीमत तय करने के लिए —

  • पिछले 30 दिनों की औसत दर, या

  • पिछले दिन की क्लोजिंग प्राइस (जो कम हो)
    को आधार मानेगी।
    यह रेट India Bullion and Jewellers Association (IBJA) या किसी मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंज से लिया जाएगा।

ध्यान दें — गहनों में लगे रत्न या पत्थरों का मूल्य इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

लोन लेने की प्रक्रिया

  1. ग्राहक को अपनी मौजूदगी में चांदी या सोने का वैल्यूएशन करवाना होगा।

  2. बैंक एक प्रमाणित रिपोर्ट तैयार करेगा।

  3. लोन एग्रीमेंट में सभी शर्तें, फीस और नीलामी की प्रक्रिया लिखित रूप में दी जाएगी — ग्राहक की स्थानीय भाषा में।

  4. गिरवी रखी चांदी बैंक के सुरक्षित लॉकर में रखी जाएगी और समय-समय पर उसकी ऑडिट जांच होगी।

लोन चुकाने के बाद कितने दिन में मिलेंगे गहने?

आरबीआई के मुताबिक, लोन पूरा चुकाने के बाद बैंक को 7 कार्यदिवसों के भीतर ग्राहक को उसकी चांदी या गहने वापस करने होंगे।
अगर बैंक देरी करता है, तो उसे ग्राहक को ₹5,000 प्रति दिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2025 By दैनिक जागरण

सिल्वर लोन: अब घर में रखी चांदी पर भी मिलेगा लोन, जानिए आरबीआई के नए नियम और पूरी प्रक्रिया

Business News

अगर आपके घर में चांदी के गहने या सिक्के रखे हैं, तो अब वे मुश्किल समय में आपके काम आ सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहली बार चांदी पर लोन लेने की अनुमति दे दी है। अब तक यह सुविधा केवल सोने तक सीमित थी, लेकिन ‘Reserve Bank of India Directions 2025’ के तहत चांदी को भी इसके दायरे में शामिल कर लिया गया है। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

 अब कौन देगा सिल्वर लोन?

आरबीआई ने साफ किया है कि अब न सिर्फ बड़े बैंक, बल्कि स्मॉल फाइनेंस बैंक, रीजनल रूरल बैंक, अर्बन और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक, साथ ही एनबीएफसी (NBFCs) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी सोने और चांदी पर लोन दे सकेंगी। यानी गांव और छोटे शहरों के लोगों के लिए भी अब यह सुविधा उपलब्ध होगी।

 किस पर मिलेगा लोन, किस पर नहीं?

लोन सिर्फ गहनों, ज्वैलरी या सिक्कों के रूप में रखी चांदी या सोने पर मिलेगा।
लेकिन अगर आपके पास सिल्लियां (bullion) या गोल्ड ETF, म्यूचुअल फंड यूनिट्स जैसी निवेश योजनाएं हैं, तो उन पर लोन नहीं लिया जा सकेगा।

 कितनी चांदी गिरवी रख सकते हैं?

नई गाइडलाइन के मुताबिक —

  • अधिकतम 10 किलो तक चांदी के गहने

  • और 500 ग्राम तक चांदी के सिक्के
    गिरवी रखे जा सकते हैं।
    सोने के लिए सीमा 1 किलो गहने और 50 ग्राम सिक्कों तक तय की गई है।

 कितना मिलेगा लोन?

आरबीआई ने लोन की सीमा तय की है ताकि सुरक्षा बनी रहे। उदाहरण के लिए —
अगर आपके पास ₹1 लाख की चांदी है, तो उस पर ₹85,000 तक का लोन मिल सकता है।

 कैसे तय होगी चांदी की कीमत?

बैंक या फाइनेंस कंपनी चांदी की कीमत तय करने के लिए —

  • पिछले 30 दिनों की औसत दर, या

  • पिछले दिन की क्लोजिंग प्राइस (जो कम हो)
    को आधार मानेगी।
    यह रेट India Bullion and Jewellers Association (IBJA) या किसी मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंज से लिया जाएगा।

ध्यान दें — गहनों में लगे रत्न या पत्थरों का मूल्य इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

लोन लेने की प्रक्रिया

  1. ग्राहक को अपनी मौजूदगी में चांदी या सोने का वैल्यूएशन करवाना होगा।

  2. बैंक एक प्रमाणित रिपोर्ट तैयार करेगा।

  3. लोन एग्रीमेंट में सभी शर्तें, फीस और नीलामी की प्रक्रिया लिखित रूप में दी जाएगी — ग्राहक की स्थानीय भाषा में।

  4. गिरवी रखी चांदी बैंक के सुरक्षित लॉकर में रखी जाएगी और समय-समय पर उसकी ऑडिट जांच होगी।

लोन चुकाने के बाद कितने दिन में मिलेंगे गहने?

आरबीआई के मुताबिक, लोन पूरा चुकाने के बाद बैंक को 7 कार्यदिवसों के भीतर ग्राहक को उसकी चांदी या गहने वापस करने होंगे।
अगर बैंक देरी करता है, तो उसे ग्राहक को ₹5,000 प्रति दिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/silver-loan-now-you-can-get-loan-against-silver-kept/article-37527

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.