हरदा में सर्पदंश से महिला की मौत: मक्का के खेत में काम करते वक्त सांप ने काटा, पांच बच्चों की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

Harda, MP

भादूगांव की 28 वर्षीय अनिता इवने को सांप ने खेत में काम करते समय डसा, जिला अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत; पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के भादूगांव में सोमवार रात एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय अनिता पति दिनेश इवने के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब अनिता गांव के एक खेत में मक्का के भुट्टे निकालने का काम कर रही थी। सांप के डसने के बाद उसे पहले टिमरनी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अस्पताल चौकी में पदस्थ एएसआई श्रवण सिंह राजपूत के अनुसार, अनिता को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर अनिता अपने गांव के दिनेश विश्वकर्मा के खेत में मक्का की फसल निकाल रही थी। उसी दौरान खेत में छिपे एक जहरीले सांप ने अचानक उसके बाएं हाथ में डस लिया। चीख सुनकर खेत में मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत टिमरनी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन हरदा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजन शैतान सिंह ने बताया कि अनिता की चार बेटियां और एक बेटा है। उसका मायका ग्राम सन्यासा में है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद घर में मातम छा गया है और बच्चों की देखभाल को लेकर परिजन चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाल के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं। बरसात के बाद खेतों और मकानों के आसपास सांपों की संख्या में इजाफा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने और एंटी-वेनम दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं रखी गई हैं और चिकित्सकों को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश से सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के मौसम में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-dies-of-snakebite-in-harda-bitten-by-snake-while/article-37571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.