सर्जिकल वार्ड में टहलती दिखी आवारा गाय, सिविल सर्जन बोले- यह मेरा काम नहीं; संक्रमण का खतरा बढ़ा

Sidhi, MP

सीधी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक आवारा गाय के खुलेआम घूमने का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 सीधी जिले के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक गाय खुलेआम घूमती नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गाय बेड के बीच आराम से टहल रही है और मरीज बेबस होकर उसे देख रहे हैं।

 ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज हुए परेशान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम सर्जिकल वार्ड में ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज इलाज ले रहे थे। उसी दौरान गाय वार्ड में दाखिल हो गई। उसे देखकर मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने मिलकर गाय को बाहर निकालने की कोशिश की।

 सुबह वायरल हुआ वीडियो

मंगलवार सुबह 9 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गाय वार्ड के अंदर मरीजों के बेड के बीच घूमती दिख रही है। लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा — “जहां इंसानों के ऑपरेशन होते हैं, वहां मवेशी घूम रहे हैं, यही है हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था।”

 समाजसेवियों ने जताई चिंता

स्थानीय समाजसेवी प्रांशु गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा —

“सर्जिकल वार्ड जैसे संवेदनशील हिस्से में मवेशियों का प्रवेश संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। यह सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की जिम्मेदारी सिविल सर्जन और सीएमएचओ की है, लेकिन दोनों अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। गुप्ता ने यह भी कहा कि सीएमएचओ डॉक्टर बबीता खरे, जो सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे की पत्नी हैं, के कारण जवाबदेही पर असर पड़ रहा है।

 सिविल सर्जन का गैरजिम्मेदाराना जवाब

जब इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे से बात की गई, तो उन्होंने साफ कहा —

“अस्पताल में गाय घुस गई तो यह मेरा काम नहीं है, मेरा काम मरीजों का इलाज करना है।”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आलोचना का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जब अस्पताल का मुखिया ही जिम्मेदारी से बचने लगे, तो बाकी व्यवस्था कैसे सुधरेगी?

 प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं आम हो जाएंगी और मरीजों की जान खतरे में पड़ती रहेगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stray-cow-seen-roaming-in-the-surgical-ward-civil-surgeon/article-37567

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.