तीन साल में तीन गुना बढ़े 5–10 लाख आय वाले टैक्सपेयर्स: इस साल रिकॉर्ड 10 करोड़ लोग रिटर्न भरेंगे

Digital Desk

केंद्र सरकार द्वारा आयकर छूट बढ़ाए जाने के बाद टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में उलटा रुझान देखने को मिला है। शुरुआती आशंका थी कि छूट बढ़ने से रिटर्न भरने वालों की संख्या और कुल रिटर्न में कमी आएगी। लेकिन पिछले तीन साल में 5 से 10 लाख रुपये आय वाले करदाताओं का हिस्सा 2.8 गुना बढ़ गया है।

वित्त वर्ष 2023-24 में इस आय वर्ग के 16.39% लोगों ने रिटर्न भरा था। यह बढ़कर 2024-25 में 37% और 2025-26 में 46% हो गया है।

2025-26 से नए टैक्स नियम के तहत अब 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। नौकरीपेशा के लिए 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

करदाताओं के सामने आने के कारण:

  • नोटिस का डर कम: आईसीएआई के पूर्व चेयरमैन (डायरेक्ट टैक्स कमेटी) चंद्रशेखर चितले के अनुसार, छूट सीमा बढ़ने से करदाता सुरक्षित महसूस करते हैं। पहले छोटे कारोबारी नोटिस के डर से टैक्स से बचते थे।

  • आय की पूरी घोषणा: टैक्स-फ्री सीमा बढ़ने पर करदाता अपनी पूरी आय घोषित कर रहे हैं। यह मानसिक सुकून भी देता है।

  • डिजिटल ट्रैकिंग: यूपीआई, जीएसटी और AIS जैसी डिजिटल प्रणालियों से लेन-देन ट्रैक करना आसान हुआ, जिससे टैक्स नियमों का पालन बढ़ा।

  • उच्च छूट का लाभ: जो लोग पहले डर के कारण कम आय दिखाते थे, उन्हें अब खुद को साफ करने का मौका मिला।

  • आय में वृद्धि: औपचारिक वेतन, गिग इकोनॉमी और छोटे व्यवसायों में वृद्धि से कई लोगों की वास्तविक आय बढ़ी है।

पहली बार 25 लाख करोड़ रुपये का टैक्स संग्रह संभव
संसद में बताया गया कि पिछले पांच साल में कॉर्पोरेट, HUF और व्यक्तिगत करदाताओं को 13.23 लाख करोड़ रुपये की छूट दी गई, लेकिन टैक्स संग्रह में गिरावट नहीं आई।

इस साल कुल टैक्स संग्रह का लक्ष्य 25.2 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष 22.26 लाख करोड़ रुपये से 13.36% अधिक है।

2022-23 से 2023-24 के बीच रिटर्न भरने वालों की संख्या 1.39 करोड़ बढ़ी है। इस साल यह आंकड़ा रिकॉर्ड 10 करोड़ तक पहुंच सकता है। 31 अक्टूबर तक रिटर्न भरने वालों की संख्या 8 करोड़ पार कर चुकी है, जिसमें ऑडिट और कंपनी रिटर्न शामिल नहीं हैं।

..........................................................................................................

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/taxpayers-with-income-of-rs-5-10-lakh-have-increased-three/article-38639

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.