H-1B वीजा में धोखाधड़ी का दावा: चेन्नई को अकेले मिले 2.2 लाख वीजा

Digital Desk

अमेरिका के H-1B वीजा प्रोग्राम को लेकर नया विवाद सामने आया है। अमेरिकी अर्थशास्त्री और पूर्व सांसद डेव ब्रैट ने आरोप लगाया है कि इस सिस्टम में बड़ी धोखाधड़ी हो रही है।

ब्रैट का दावा है कि चेन्नई जिले को अकेले 2.2 लाख वीजा मिले हैं, जबकि पूरे विश्व के लिए सिर्फ 85,000 वीजा तय हैं। उनका कहना है कि यह संख्या तय सीमा से ढाई गुना अधिक है।

एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि H-1B वीजा इंडस्ट्रीयल-लेवल की धोखाधड़ी का शिकार बन चुका है। आंकड़ों के अनुसार 71% H-1B वीजा भारत को मिलते हैं, जबकि चीन को सिर्फ 12% मिलता है। ब्रैट के अनुसार ये संकेत हैं कि वीजा सिस्टम का गलत फायदा उठाया जा रहा है।

अमेरिकियों की नौकरियां प्रभावित
ब्रैट ने आरोप लगाया कि H-1B वीजा अमेरिकी कामगारों की नौकरियां छीन रहा है। कई लोग खुद को स्किल्ड वर्कर बताकर अमेरिका पहुंच जाते हैं, जबकि उनकी स्किल्स अपेक्षित स्तर की नहीं होतीं।

चेन्नई अमेरिकी कॉन्सुलेट दुनिया के सबसे व्यस्त H-1B प्रोसेसिंग सेंटर्स में से एक है। यहां से तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कई एप्लिकेशन आते हैं। इन राज्यों में IT कंपनियों और टेक वर्कर्स की संख्या ज्यादा है, इसलिए वीजा आवेदन भी अधिक होते हैं।

पूर्व अमेरिकी डिप्लोमैट ने भी लगाए थे आरोप
ब्रैट के आरोपों से पहले भारतीय-अमेरिकी पूर्व डिप्लोमैट महविश सिद्दीकी ने भी H-1B वीजा में धोखाधड़ी का दावा किया था। उन्होंने बताया कि कई वीजा फर्जी एम्पलॉयर लेटर, नकली डिग्रियां और इंटरव्यू के जरिए हासिल किए जाते हैं। हैदराबाद में वीजा के लिए नकली दस्तावेज और जॉब लेटर खुलेआम बेचे जाते हैं, यह भी उनके आरोपों में शामिल है।

अभी तक अमेरिकी सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। H-1B वीजा को लेकर अमेरिका में पहले से ही बहस होती रही है और नए आरोपों ने इस मुद्दे को फिर से गरमाया है।

H-1B वीजा फीस बढ़ाकर ₹88 लाख
ट्रम्प सरकार ने 21 सितंबर से H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) कर दी है। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह बढ़ी हुई फीस केवल वन-टाइम है, जो एप्लिकेशन के समय चुकानी होगी।

पहले H-1B वीजा के लिए 5.5 से 6.7 लाख रुपए लगते थे। यह 3 साल के लिए वैध होता था और रिन्यू कर अगले 3 साल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। कुल मिलाकर 6 साल रहने के लिए खर्च 11–13 लाख रुपए होता था।

नए नियमों का प्रभाव भारतीयों पर
H-1B वीजा नॉन-इमिग्रेंट वीजा है और इसे लॉटरी के जरिए दिया जाता है। यह IT, आर्किटेक्चर और हेल्थ जैसे विशेष तकनीकी स्किल वाले पेशेवरों के लिए जारी होता है।

नियमों में बदलाव से 2 लाख से अधिक भारतीय प्रभावित हो रहे हैं। 2023 में H-1B वीजा लेने वालों में 1,91,000 भारतीय थे, जो 2024 में बढ़कर 2,07,000 हो गए। भारत की IT/टेक कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों को H-1B वीजा पर अमेरिका भेजती हैं। हालांकि, इतनी ऊंची फीस के कारण अब कंपनियों के लिए यह कम फायदेमंद होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

H-1B वीजा में धोखाधड़ी का दावा: चेन्नई को अकेले मिले 2.2 लाख वीजा

Digital Desk

ब्रैट का दावा है कि चेन्नई जिले को अकेले 2.2 लाख वीजा मिले हैं, जबकि पूरे विश्व के लिए सिर्फ 85,000 वीजा तय हैं। उनका कहना है कि यह संख्या तय सीमा से ढाई गुना अधिक है।

एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि H-1B वीजा इंडस्ट्रीयल-लेवल की धोखाधड़ी का शिकार बन चुका है। आंकड़ों के अनुसार 71% H-1B वीजा भारत को मिलते हैं, जबकि चीन को सिर्फ 12% मिलता है। ब्रैट के अनुसार ये संकेत हैं कि वीजा सिस्टम का गलत फायदा उठाया जा रहा है।

अमेरिकियों की नौकरियां प्रभावित
ब्रैट ने आरोप लगाया कि H-1B वीजा अमेरिकी कामगारों की नौकरियां छीन रहा है। कई लोग खुद को स्किल्ड वर्कर बताकर अमेरिका पहुंच जाते हैं, जबकि उनकी स्किल्स अपेक्षित स्तर की नहीं होतीं।

चेन्नई अमेरिकी कॉन्सुलेट दुनिया के सबसे व्यस्त H-1B प्रोसेसिंग सेंटर्स में से एक है। यहां से तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कई एप्लिकेशन आते हैं। इन राज्यों में IT कंपनियों और टेक वर्कर्स की संख्या ज्यादा है, इसलिए वीजा आवेदन भी अधिक होते हैं।

पूर्व अमेरिकी डिप्लोमैट ने भी लगाए थे आरोप
ब्रैट के आरोपों से पहले भारतीय-अमेरिकी पूर्व डिप्लोमैट महविश सिद्दीकी ने भी H-1B वीजा में धोखाधड़ी का दावा किया था। उन्होंने बताया कि कई वीजा फर्जी एम्पलॉयर लेटर, नकली डिग्रियां और इंटरव्यू के जरिए हासिल किए जाते हैं। हैदराबाद में वीजा के लिए नकली दस्तावेज और जॉब लेटर खुलेआम बेचे जाते हैं, यह भी उनके आरोपों में शामिल है।

अभी तक अमेरिकी सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। H-1B वीजा को लेकर अमेरिका में पहले से ही बहस होती रही है और नए आरोपों ने इस मुद्दे को फिर से गरमाया है।

H-1B वीजा फीस बढ़ाकर ₹88 लाख
ट्रम्प सरकार ने 21 सितंबर से H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) कर दी है। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह बढ़ी हुई फीस केवल वन-टाइम है, जो एप्लिकेशन के समय चुकानी होगी।

पहले H-1B वीजा के लिए 5.5 से 6.7 लाख रुपए लगते थे। यह 3 साल के लिए वैध होता था और रिन्यू कर अगले 3 साल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। कुल मिलाकर 6 साल रहने के लिए खर्च 11–13 लाख रुपए होता था।

नए नियमों का प्रभाव भारतीयों पर
H-1B वीजा नॉन-इमिग्रेंट वीजा है और इसे लॉटरी के जरिए दिया जाता है। यह IT, आर्किटेक्चर और हेल्थ जैसे विशेष तकनीकी स्किल वाले पेशेवरों के लिए जारी होता है।

नियमों में बदलाव से 2 लाख से अधिक भारतीय प्रभावित हो रहे हैं। 2023 में H-1B वीजा लेने वालों में 1,91,000 भारतीय थे, जो 2024 में बढ़कर 2,07,000 हो गए। भारत की IT/टेक कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों को H-1B वीजा पर अमेरिका भेजती हैं। हालांकि, इतनी ऊंची फीस के कारण अब कंपनियों के लिए यह कम फायदेमंद होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/claim-of-fraud-in-h-1b-visa-chennai-alone-got-22/article-38643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.