धर्मेंद्र के निधन पर निकितिन धीर का इमोशनल पोस्ट: लिखा- पिता के देहांत पर ICU से मां को कहा था, ‘मैं जल्द आऊंगा’

Digital Desk

24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन हो गया। उनके जाने के बाद फैंस और साथी कलाकार उनके साथ जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता निकितिन धीर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की।

निकितिन ने लिखा कि जब उनके पिता पंकज धीर का निधन हुआ, तब धर्मेंद्र खुद ICU में थे। इसके बावजूद उन्होंने उनकी मां को फोन किया और संवेदनाएं व्यक्त कीं, साथ ही कहा, “चिंता मत करो, मैं जल्द ही घर लौट आऊंगा।”

उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और पंकज धीर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में निकितिन ने लिखा कि उनके पिता और वह अक्सर चर्चा करते थे कि फिल्म इंडस्ट्री का सबसे सफल हीरो कौन है। धर्मेंद्र अंकल हमेशा बिना झिझक कहते थे कि वह सबसे मर्दाना, हैंडसम, विनम्र और दिल से सोने जैसा दिल रखने वाले हैं।

निकितिन ने आगे लिखा कि उनका जाना व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है। “हम उनकी गोद में बड़े हुए हैं। हमेशा सिर्फ प्यार और आशीर्वाद ही मिला। उनकी मुस्कान कमरे को रोशन कर देती थी और उनका हाथ हमेशा हमें आशीर्वाद देने के लिए उठा रहता था। सिनेमाजगत में आपके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद। हमारे बचपन को खुशियों से भर देने के लिए धन्यवाद। यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि एक पुरुष कैसा हो सकता है और उसे कैसा होना चाहिए। आपके छोड़े हुए खालीपन को कोई नहीं भर सकता। धर्मेंद्र जैसा दूसरा कोई नहीं होगा।”

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी उनकी हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें भर्ती किया गया, और उनकी बेटियों अजेता और विजेता को विदेश से बुलाया गया था। बॉबी देओल भी अपनी फिल्म शूटिंग छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे थे। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर इलाज चल रहा था। 24 नवंबर को उनका निधन हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

धर्मेंद्र के निधन पर निकितिन धीर का इमोशनल पोस्ट: लिखा- पिता के देहांत पर ICU से मां को कहा था, ‘मैं जल्द आऊंगा’

Digital Desk

निकितिन ने लिखा कि जब उनके पिता पंकज धीर का निधन हुआ, तब धर्मेंद्र खुद ICU में थे। इसके बावजूद उन्होंने उनकी मां को फोन किया और संवेदनाएं व्यक्त कीं, साथ ही कहा, “चिंता मत करो, मैं जल्द ही घर लौट आऊंगा।”

उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और पंकज धीर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में निकितिन ने लिखा कि उनके पिता और वह अक्सर चर्चा करते थे कि फिल्म इंडस्ट्री का सबसे सफल हीरो कौन है। धर्मेंद्र अंकल हमेशा बिना झिझक कहते थे कि वह सबसे मर्दाना, हैंडसम, विनम्र और दिल से सोने जैसा दिल रखने वाले हैं।

निकितिन ने आगे लिखा कि उनका जाना व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है। “हम उनकी गोद में बड़े हुए हैं। हमेशा सिर्फ प्यार और आशीर्वाद ही मिला। उनकी मुस्कान कमरे को रोशन कर देती थी और उनका हाथ हमेशा हमें आशीर्वाद देने के लिए उठा रहता था। सिनेमाजगत में आपके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद। हमारे बचपन को खुशियों से भर देने के लिए धन्यवाद। यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि एक पुरुष कैसा हो सकता है और उसे कैसा होना चाहिए। आपके छोड़े हुए खालीपन को कोई नहीं भर सकता। धर्मेंद्र जैसा दूसरा कोई नहीं होगा।”

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी उनकी हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें भर्ती किया गया, और उनकी बेटियों अजेता और विजेता को विदेश से बुलाया गया था। बॉबी देओल भी अपनी फिल्म शूटिंग छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे थे। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर इलाज चल रहा था। 24 नवंबर को उनका निधन हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/nikitin-dheer-wrote-an-emotional-post-on-the-death-of/article-38649

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.