अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी पर फैसला आज: शाम 6 बजे ऐलान

Digital Desk

भारत को आज 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल सकती है। शाम 6 बजे इस आयोजन के होस्ट का ऐलान किया जाएगा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक चल रही है, जिसमें भारत की ओर से गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मौजूद है।

15 अक्टूबर को कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 गेम्स की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर नॉमिनेट किया था। भारत को नाइजीरिया के अबुजा शहर से चुनौती मिल रही थी, लेकिन बोर्ड ने नाइजीरिया को 2034 के गेम्स के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया, जिससे अहमदाबाद की दावेदारी मजबूत हो गई।

दिल्ली के बाद पहली बार भारत में होगा मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट
अगर अहमदाबाद को मेजबानी मिलती है, तो यह पहला मौका होगा जब भारत में कोई बड़ा इंटरनेशनल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट दिल्ली के बाहर आयोजित होगा। इससे पहले भारत 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स, 1951 और 1982 एशियन गेम्स की मेजबानी कर चुका है, और ये सभी दिल्ली में हुए थे।

क्यों खास है कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
कॉमनवेल्थ गेम्स सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक देश की अंतरराष्ट्रीय छवि, विकास क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का प्रतीक भी मानी जाती है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा, न्यूजीलैंड समेत 9 देशों ने इसकी मेजबानी की है। सबसे ज्यादा 5 बार मेजबानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है।

कॉमनवेल्थ टीम का दौरा और बोली
कॉमनवेल्थ टीम दो बार गुजरात का दौरा कर चुकी है, जहां उन्होंने अहमदाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर और तैयारियों का निरीक्षण किया। 7 जून 2025 को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में प्रेजेंटेशन के बाद केंद्र सरकार से बातचीत की। 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हर्ष संघवी, पीटी उषा और अन्य अधिकारियों ने लंदन में आधिकारिक बोली जमा की।

अहमदाबाद को आधुनिक, कॉम्पैक्ट और हाई-स्टैंडर्ड गेम्स सिटी के रूप में पेश किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्य वेन्यू के रूप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव प्रस्तावित हैं।

पिछले गेम्स का अनुभव
2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 71 देशों के 6,081 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 2022 बर्मिंघम गेम्स में 72 देशों के 5,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और भारत ने कुल 61 मेडल जीते (22 गोल्ड, 16 सिल्वर, 23 ब्रॉन्ज), जिनमें से 30 मेडल कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स से आए। महिला क्रिकेट टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता।

2030 में भारत को उम्मीद
2026 ग्लासगो गेम्स में बजट कारणों से शूटिंग, कुश्ती, हॉकी और टी20 क्रिकेट को हटाया गया था, जो भारत के मजबूत खेल हैं। 2030 में मेजबान देश तय करेगा कि कौन-कौन से खेल शामिल होंगे। भारत उम्मीद कर रहा है कि उसके मजबूत खेल शामिल किए जाएंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स एक मल्टी-स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जिसमें ब्रिटिश शासन वाले देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इसमें फिलहाल 54 सदस्य देश हैं। इसका पहला संस्करण 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था और इसे पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था। 1978 से इसे ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ नाम दिया गया। 2030 के आयोजन के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 100 साल पूरे करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी पर फैसला आज: शाम 6 बजे ऐलान

Digital Desk

15 अक्टूबर को कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 गेम्स की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर नॉमिनेट किया था। भारत को नाइजीरिया के अबुजा शहर से चुनौती मिल रही थी, लेकिन बोर्ड ने नाइजीरिया को 2034 के गेम्स के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया, जिससे अहमदाबाद की दावेदारी मजबूत हो गई।

दिल्ली के बाद पहली बार भारत में होगा मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट
अगर अहमदाबाद को मेजबानी मिलती है, तो यह पहला मौका होगा जब भारत में कोई बड़ा इंटरनेशनल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट दिल्ली के बाहर आयोजित होगा। इससे पहले भारत 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स, 1951 और 1982 एशियन गेम्स की मेजबानी कर चुका है, और ये सभी दिल्ली में हुए थे।

क्यों खास है कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
कॉमनवेल्थ गेम्स सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक देश की अंतरराष्ट्रीय छवि, विकास क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का प्रतीक भी मानी जाती है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा, न्यूजीलैंड समेत 9 देशों ने इसकी मेजबानी की है। सबसे ज्यादा 5 बार मेजबानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है।

कॉमनवेल्थ टीम का दौरा और बोली
कॉमनवेल्थ टीम दो बार गुजरात का दौरा कर चुकी है, जहां उन्होंने अहमदाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर और तैयारियों का निरीक्षण किया। 7 जून 2025 को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में प्रेजेंटेशन के बाद केंद्र सरकार से बातचीत की। 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हर्ष संघवी, पीटी उषा और अन्य अधिकारियों ने लंदन में आधिकारिक बोली जमा की।

अहमदाबाद को आधुनिक, कॉम्पैक्ट और हाई-स्टैंडर्ड गेम्स सिटी के रूप में पेश किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्य वेन्यू के रूप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव प्रस्तावित हैं।

पिछले गेम्स का अनुभव
2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 71 देशों के 6,081 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 2022 बर्मिंघम गेम्स में 72 देशों के 5,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और भारत ने कुल 61 मेडल जीते (22 गोल्ड, 16 सिल्वर, 23 ब्रॉन्ज), जिनमें से 30 मेडल कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स से आए। महिला क्रिकेट टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता।

2030 में भारत को उम्मीद
2026 ग्लासगो गेम्स में बजट कारणों से शूटिंग, कुश्ती, हॉकी और टी20 क्रिकेट को हटाया गया था, जो भारत के मजबूत खेल हैं। 2030 में मेजबान देश तय करेगा कि कौन-कौन से खेल शामिल होंगे। भारत उम्मीद कर रहा है कि उसके मजबूत खेल शामिल किए जाएंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स एक मल्टी-स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जिसमें ब्रिटिश शासन वाले देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इसमें फिलहाल 54 सदस्य देश हैं। इसका पहला संस्करण 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था और इसे पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था। 1978 से इसे ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ नाम दिया गया। 2030 के आयोजन के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 100 साल पूरे करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/decision-on-hosting-commonwealth-2030-in-ahmedabad-to-be-announced/article-38645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.