तलाक की अर्जी के बाद सेलिना जेटली की भावुक पोस्ट

Digital Desk

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराते हुए तलाक की मांग की है। आरोप हैं कि पति ने उनके साथ मारपीट और शोषण किया। उन्होंने 50 करोड़ रुपये की एलिमनी और 10 हजार रुपये महीने में मैंटेनेंस की मांग भी की है। तलाक की प्रक्रिया के बीच, सेलिना ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी मुश्किलें और संघर्ष साझा किए।

सेलिना ने लिखा कि अपने जीवन के सबसे कठिन समय में उन्हें यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ी। उनके माता-पिता, भाई, बच्चे और वह व्यक्ति, जिस पर उन्होंने भरोसा किया, सब दूर चले गए। उन्होंने कहा, "जिंदगी ने मुझसे सब कुछ छीन लिया। जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, वे चले गए। जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वे टूट गए। लेकिन इस तूफान ने मुझे डुबोया नहीं, बल्कि मुझे मजबूत बनाया।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि वह अपने सैनिक भाई और बच्चों के लिए लड़ेंगी और अपनी गरिमा की रक्षा करेंगी। उन्होंने कानूनी टीम 'करंजावाला एंड कंपनी' का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में उनका साथ दिया।

सेलिना ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला कोर्ट में है, इसलिए वह इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह साल उन्हें तोड़ेगा नहीं, बल्कि हर चीज वापस हासिल करने का अवसर देगा।

मामले का पूरा विवरण
सेलिना जेटली ने 21 नवंबर को मुंबई अदालत में तलाक की याचिका दायर की। 24 नवंबर को सुनवाई हुई और उनके पति पीटर हाग को लीगल नोटिस जारी किया गया। सेलिना ने आरोप लगाया कि पीटर ने उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से शोषित किया, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत आना पड़ा। फिलहाल उनके बच्चे पिता के पास हैं, सेलिना ने कस्टडी की भी मांग की है।

याचिका में कहा गया कि बच्चों के जन्म के बाद पीटर ने उन्हें काम करने से रोककर उनकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी और गरिमा छीनी। उन्हें केवल पीटर की अनुमति से छोटे प्रोजेक्ट ही करने दिए गए। इसके अलावा, पीटर ने इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया था।

सेलिना और पीटर हाग ने 2010 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैंविंस्टन, विराज और आर्थर। 2012 में जुड़वां बेटों का जन्म हुआ। 2017 में जन्मे जुड़वां में से एक बच्चे की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मृत्यु हो गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

तलाक की अर्जी के बाद सेलिना जेटली की भावुक पोस्ट

Digital Desk

सेलिना ने लिखा कि अपने जीवन के सबसे कठिन समय में उन्हें यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ी। उनके माता-पिता, भाई, बच्चे और वह व्यक्ति, जिस पर उन्होंने भरोसा किया, सब दूर चले गए। उन्होंने कहा, "जिंदगी ने मुझसे सब कुछ छीन लिया। जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, वे चले गए। जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वे टूट गए। लेकिन इस तूफान ने मुझे डुबोया नहीं, बल्कि मुझे मजबूत बनाया।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि वह अपने सैनिक भाई और बच्चों के लिए लड़ेंगी और अपनी गरिमा की रक्षा करेंगी। उन्होंने कानूनी टीम 'करंजावाला एंड कंपनी' का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में उनका साथ दिया।

सेलिना ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला कोर्ट में है, इसलिए वह इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह साल उन्हें तोड़ेगा नहीं, बल्कि हर चीज वापस हासिल करने का अवसर देगा।

मामले का पूरा विवरण
सेलिना जेटली ने 21 नवंबर को मुंबई अदालत में तलाक की याचिका दायर की। 24 नवंबर को सुनवाई हुई और उनके पति पीटर हाग को लीगल नोटिस जारी किया गया। सेलिना ने आरोप लगाया कि पीटर ने उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से शोषित किया, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत आना पड़ा। फिलहाल उनके बच्चे पिता के पास हैं, सेलिना ने कस्टडी की भी मांग की है।

याचिका में कहा गया कि बच्चों के जन्म के बाद पीटर ने उन्हें काम करने से रोककर उनकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी और गरिमा छीनी। उन्हें केवल पीटर की अनुमति से छोटे प्रोजेक्ट ही करने दिए गए। इसके अलावा, पीटर ने इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया था।

सेलिना और पीटर हाग ने 2010 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैंविंस्टन, विराज और आर्थर। 2012 में जुड़वां बेटों का जन्म हुआ। 2017 में जन्मे जुड़वां में से एक बच्चे की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मृत्यु हो गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/celina-jaitleys-emotional-post-after-divorce-petition-said-life/article-38647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.