कौन हैं शक्तिकांत दास? जो बनाए गए PM मोदी के प्रधान सचिव

Business News

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने अपने करियर में वित्त, कराधान, उद्योग, और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले पी के मिश्रा 11 सितंबर 2019 से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव हैं. शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर में वित्त, कराधान, उद्योग, और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.

इन विभागों में भी कर चुके हैं काम

वे केंद्रीय सरकार के अलग-अलग विभागों जैसे रेवेन्यू और आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं. उनका अनुभव लगभग चार दशकों तक विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का है. शक्तिकांत दास ने दिसंबर 2018 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला. उन्होंने वैश्विक आर्थिक अस्थिरताओं जैसे कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान RBI को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका कार्यकाल आर्थिक स्थिरता, मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने पर केंद्रित था.

इनमें भी रहा हैं बड़ा रोल

इसके अलावा उन्होंने जीएसटी के लागू होने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दास ने भारत के जी 20 शेरपा के रूप में भी काम किया. भारत के प्रतिनिधि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे IMF, G20, BRICS और SAARC में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा वे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (ADB), और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भारत के वैकल्पिक गवर्नर रहे हैं.

नोटबंदी में निभाई अहम भूमिका

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहते हुए शक्तिकांत दास की मासिक सैलरी केवल 2.87 लाख रुपये थी. इस सैलरी में डियरनेस अलाउंस (DA) और अन्य भत्ते शामिल हैं. यह जानकारी दिसंबर 31 2019 को जारी की गई थी. शक्तिकांत दास का जन्म 1957 में ओडिशा में हुआ था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की. इसके बाद बर्मिंघम विश्वविद्यालय यूके से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री की ली. शक्तिकांत दास ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के फैसले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कौन हैं शक्तिकांत दास? जो बनाए गए PM मोदी के प्रधान सचिव

Business News

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले पी के मिश्रा 11 सितंबर 2019 से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव हैं. शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर में वित्त, कराधान, उद्योग, और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.

इन विभागों में भी कर चुके हैं काम

वे केंद्रीय सरकार के अलग-अलग विभागों जैसे रेवेन्यू और आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं. उनका अनुभव लगभग चार दशकों तक विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का है. शक्तिकांत दास ने दिसंबर 2018 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला. उन्होंने वैश्विक आर्थिक अस्थिरताओं जैसे कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान RBI को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका कार्यकाल आर्थिक स्थिरता, मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने पर केंद्रित था.

इनमें भी रहा हैं बड़ा रोल

इसके अलावा उन्होंने जीएसटी के लागू होने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दास ने भारत के जी 20 शेरपा के रूप में भी काम किया. भारत के प्रतिनिधि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे IMF, G20, BRICS और SAARC में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा वे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (ADB), और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भारत के वैकल्पिक गवर्नर रहे हैं.

नोटबंदी में निभाई अहम भूमिका

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहते हुए शक्तिकांत दास की मासिक सैलरी केवल 2.87 लाख रुपये थी. इस सैलरी में डियरनेस अलाउंस (DA) और अन्य भत्ते शामिल हैं. यह जानकारी दिसंबर 31 2019 को जारी की गई थी. शक्तिकांत दास का जन्म 1957 में ओडिशा में हुआ था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की. इसके बाद बर्मिंघम विश्वविद्यालय यूके से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री की ली. शक्तिकांत दास ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के फैसले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/who-is-shaktikanta-das-who-was-made-principal-secretary-of/article-11291

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.