रायपुर में सोना खदान का झांसा: 1.9 करोड़ की ठगी, तंजानिया निवासी आरोपी फरार

बिलासपुर (छ.ग.)

On

कारोबारी समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ठगे गए, फर्जी दस्तावेज और पार्टनरशिप के नाम पर निवेश लूटे गए

रायपुर के दो कारोबारी समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा को तंजानिया निवासी यश शाह और अब्दुल्लाह किलियावापे न्वुजे ने सोना खदान में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 1 करोड़ 90 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला सामने आने पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित समर्थ बरडिया ने बताया कि 2024 में यश शाह ने ऑनलाइन संपर्क किया और खुद को तंजानिया की सोना खदान का संचालक बताया। यश शाह ने खदान में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का ऑफर देकर निवेश के लिए भरोसा जताया। मार्च 2024 में यश शाह रायपुर आए और समर्थ बरडिया तथा मुकुल चोपड़ा को तंजानिया ले जाकर फर्जी खदान दिखाई। इस दौरान एसकेएम बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के माध्यम से उन्हें 1 करोड़ 6 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा गया।

बरडिया ने बताया कि यश शाह ने खनन अधिकार और खदान संचालन के झूठे दस्तावेज पेश किए, जिससे निवेश पर भरोसा हुआ। लेकिन राशि जमा होने के बाद यश शाह का व्यवहार बदल गया और उन्होंने फर्म या खदान के संचालन संबंधी जानकारी साझा करना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि यश शाह के पास किसी भी खदान में वैध खनन अधिकार नहीं है और उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कारोबारियों को ठगा।

सिविल लाइन निरीक्षक दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस अरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में बैंक ट्रांजेक्शन और फर्जी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। शिकायत में आरोप है कि यश शाह ने जानबूझकर षड्यंत्र रचकर कारोबारियों के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की।

इस घटना ने निवेशकों और व्यवसायी वर्ग के बीच विदेशी निवेश में सावधानी बरतने का संदेश दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में कानूनी जांच और प्रमाणिक दस्तावेज की पुष्टि बेहद जरूरी है, वरना ऐसे फर्जीवाड़े आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी परेशानियां भी पैदा कर सकते हैं।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6971cc03a982d/article-43945

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.