रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का सख़्त रुख: भारत पर 500% तक टैरिफ की आशंका, ट्रम्प ने बिल को दी मंज़ूरी

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

यूक्रेन युद्ध से जुड़े प्रतिबंधों पर वॉशिंगटन में बड़ा कदम, अगले हफ्ते संसद में वोटिंग संभव

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर दबाव बढ़ाने की रणनीति के तहत अमेरिका एक नया और कड़ा आर्थिक कदम उठाने की तैयारी में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से जुड़े एक प्रस्तावित कानून को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता है। यदि यह कानून पारित होता है, तो भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

अमेरिकी प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह विधेयक अगले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में मतदान के लिए पेश किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों का समर्थन हासिल है, जिससे इसके पारित होने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

क्या है प्रस्तावित कानून

इस विधेयक का नाम ‘Sanctioning of Russia Act, 2025’ रखा गया है। इसका उद्देश्य उन देशों पर आर्थिक दबाव बनाना है, जो यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से सस्ता तेल और ऊर्जा संसाधन खरीद रहे हैं। अमेरिका का तर्क है कि इस व्यापार से रूस को सैन्य अभियान जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है।

बिल के सह-प्रस्तावक रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल हैं। सीनेटर ग्राहम ने दावा किया है कि सीनेट के करीब 80 प्रतिशत से अधिक सांसद इस प्रस्ताव के पक्ष में हैं।

भारत पर क्या होगा असर

भारत पहले ही रूसी तेल आयात को लेकर अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है। मौजूदा स्थिति में भारत पर लगभग 50 प्रतिशत तक का कुल टैरिफ भार है, जिसमें रूसी तेल से जुड़ा अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। नया कानून लागू होने की स्थिति में यह भार कई गुना बढ़ सकता है, जिससे भारतीय निर्यात और व्यापार संतुलन पर दबाव पड़ने की आशंका है।

भारत और अमेरिका के बीच इस समय एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। भारत की ओर से टैरिफ कम करने और रूसी तेल पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क को हटाने की मांग रखी गई है।

कूटनीतिक प्रयास जारी

हाल के हफ्तों में भारत ने रूस से तेल आयात में आंशिक कटौती भी की है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक, दिसंबर में भारत का रूसी तेल आयात पिछले महीनों की तुलना में कम हुआ है। इसे वॉशिंगटन के साथ रिश्तों को संतुलित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी सांसदों के अनुसार, भारत के राजनयिक स्तर पर भी टैरिफ को लेकर संवाद जारी है और इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को अवगत कराया गया है।

यदि संसद से यह विधेयक पारित हो जाता है, तो राष्ट्रपति को इसमें कुछ मामलों में छूट देने का अधिकार भी मिलेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार में नई अस्थिरता पैदा कर सकता है।

भारत के लिए आने वाले सप्ताह निर्णायक माने जा रहे हैं, जहां कूटनीति और व्यापारिक बातचीत के जरिए संभावित नुकसान को कम करने की कोशिश होगी।

-------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/695f5ef6ac004/article-42450

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.