बिहार में डॉ. केशव हेडगेवार विद्यालय और अस्पतालों की स्थापना का ऐलान, 10 साल में खुलेंगे 5 स्कूल और 5 अस्पताल

डिजिटल डेस्क

On

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर रामनंदी एजुकेशनल फाउंडेशन की बड़ी पहल, अरवल से होगी पहली आधुनिक स्कूल की शुरुआत

नई दिल्ली। रामनंदी एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व प्रतिष्ठित उद्यमी अंबुज कुमार ने बिहार में अगले 10 वर्षों में 5 आधुनिक स्कूलों और 5 अस्पताल की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर की है। इन संस्थानों का नामकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर किया जाएगा। यह कदम बिहार के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
 
अरवल जिले के कुर्था ब्लॉक में पहली स्कूल खुलेगी। इसके लिए ट्रस्ट ने पहले से ही 85,000 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहित कर ली है। मार्च में भूमि पूजन होगा और फिर निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी।अगले डेढ़ साल में इसे पूरा करने की योजना है। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल शहरी क्षेत्रों, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आरएसएस से जुड़े अंबुज कुमार ने कहा, "आरएसएस ने मुझे सिखाया कि सच्ची सफलता धन कमाने में नहीं, बल्कि समाज को लौटाने में है। डॉ. हेडगेवार जी के विचार-'राष्ट्र पहले'-ने मेरे जीवन को दिशा दी।
 
इसलिए हम अपने स्कूल और अस्पताल दोनों का नाम उनके ही नाम से शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, इस नए स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम,डिजिटल लाइब्रेरी, खेल मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला और आधुनिक कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएं होगी।यह स्कूल हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी माध्यम से संचालित होंगे और इसके पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार चरित्र निर्माण, योग, पर्यावरण जागरूकता और स्वदेशी मूल्यों पर जोर दिया जाएगा। इन स्कूलों में विशेष रूप से लड़कियों, अनुसूचित जाति/जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा, छात्रवृत्ति और आवास की व्यवस्था की जाएगी।
 
ट्रस्ट का लक्ष्य 10,000 से अधिक छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। राज्य के दूरदराज और पिछड़े इलाकों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रसार होगा, जिससे स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार होगा। यह परियोजना बिहार के विकास में एक अहम योगदान साबित होगी और आने वाले वर्षों में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।
--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6971b929347d9/article-43924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.