इंदौर में एमडी ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा: स्कूल प्रिंसिपल समेत अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर/मध्य प्रदेश

On

कनाड़िया पुलिस की कार्रवाई में 32 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, गोवा तक फैले नेटवर्क की जांच तेज

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कनाड़िया थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक स्कूल प्रिंसिपल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक थार एसयूवी और एक इको स्पोर्ट कार जब्त की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है।

 यह कार्रवाई 12 जनवरी 2026 को की गई, जब कनाड़िया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भोपाल के कोहेफिजा निवासी अबान शकील को 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि अबान शकील एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल है और महंगी जीवनशैली के लिए ड्रग्स तस्करी में सक्रिय था। वह लग्जरी थार वाहन से ड्रग्स की सप्लाई करता था, जिसे पुलिस ने मौके पर जब्त कर लिया।

 पुलिस को वैभव उर्फ अरुण उर्फ बाबा शर्मा का सुराग मिला। पुलिस ने डीपीएस स्कूल बायपास के पास खड़ी बिना नंबर की इको स्पोर्ट कार को घेराबंदी कर रोका। वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार में मौजूद दो युवतियों—रिशु झा उर्फ नेहा और अलीशा मसीह उर्फ जैनी—के पास से भी एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की आड़ में हाई-प्रोफाइल पार्टियों का आयोजन करते थे। इसी माध्यम से बार, क्लब और निजी आयोजनों में महंगे दामों पर एमडी ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। पुलिस चेकिंग से बचने और युवाओं तक आसानी से पहुंच बनाने के उद्देश्य से गिरोह में युवतियों को शामिल किया गया था।

 इस नेटवर्क के तार गोवा सहित अन्य राज्यों के पब, बार और क्लबों से जुड़े हो सकते हैं। इंदौर के कई क्लब संचालकों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना कनाड़िया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें रिमांड पर लिया गया है।पुलिस ड्रग्स की सप्लाई चेन, स्रोत और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। इंदौर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

...................................

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/big-revelation-of-md-drugs-smuggling-in-indore-four-accused/article-43361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.