गोवा में दो रूसी महिलाओं की निर्मम हत्या: 8 किलोमीटर दूर मिले शव, दोनों का गला रेता गया

नेशनल न्यूज

On

एक ही तरीके से कत्ल, हाथ रस्सी से बंधे; आरोपी रूसी नागरिक गिरफ्तार, लिव-इन पार्टनर समेत दोस्त की हत्या का आरोप

गोवा में को दो रूसी महिलाओं की नृशंस हत्या का मामला सामने आने से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए, लेकिन हत्या का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस ने इसे आपस में जुड़ा मामला माना है। गोवा पुलिस ने दोनों हत्याओं के आरोप में 37 वर्षीय रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिलाओं की पहचान एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) के रूप में हुई है। दोनों का गला धारदार हथियार से रेता गया था और उनके हाथ पीठ की ओर रस्सी से बंधे हुए थे। यह क्रूरता दोनों मामलों में समान पाई गई, जिससे जांच की दिशा स्पष्ट हुई।

पहली हत्या का खुलासा गुरुवार रात उत्तरी गोवा के अरंबोल इलाके में हुआ, जहां किराए के मकान में रह रही एलेना कस्थानोवा का शव बरामद किया गया। मकान मालकिन ने पुलिस को सूचना दी थी कि रात करीब 11 बजे के बाद कमरे से चीखने की आवाजें आई थीं। जांच में सामने आया कि कस्थानोवा आरोपी एलेक्सी लियोनोव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और दोनों पिछले करीब एक महीने से साथ रह रहे थे।

पड़ोस में रहने वाली एक रूसी महिला ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी को आरोपी और कस्थानोवा के बीच झगड़ा हुआ था। कस्थानोवा ने उससे बीच-बचाव करने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। कुछ देर बाद चीखें सुनाई दीं और जब वह कमरे की ओर पहुंची, तब तक आरोपी पहली मंजिल की बालकनी से कूदकर फरार हो चुका था।

पुलिस अरंबोल हत्याकांड की जांच ही कर रही थी कि शुक्रवार को करीब 8 किलोमीटर दूर मोरजिम इलाके से दूसरी रूसी महिला एलिना वानीवा का शव मिलने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि वानीवा, कस्थानोवा और आरोपी तीनों एक-दूसरे को जानते थे और आपस में दोस्त थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अरंबोल से फरार होने के बाद मोरजिम जाकर वानीवा की भी हत्या कर दी।

जांच और आगे की कार्रवाई
गोवा पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, मानसिक स्थिति और हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं। पुलिस रूसी दूतावास से भी संपर्क में है और दोनों मृतक महिलाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस दोहरे हत्याकांड ने गोवा के पर्यटक इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों और विदेशी नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे।

----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/696b3a4762d1e/article-43402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.