ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 : परंपरागत चिकित्सा और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के सेतु निर्माण का संदेश

नई दिल्ली।

राजधानी में शुक्रवार को आयोजित ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 ने वैश्विक स्वास्थ्य जगत को नई दिशा दी। “ब्रिजिंग ट्रेडिशन एंड इनोवेशन” थीम पर आधारित इस सम्मेलन ने परंपरागत चिकित्सा और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर वर्टिकल के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक (रणनीति) प्रण शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया प्राकृतिक और सुरक्षित चिकित्सा पद्धतियों की ओर लौट रही है। आयुर्वेद और अन्य परंपरागत प्रणालियों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ना ही भविष्य के समावेशी स्वास्थ्य तंत्र की आधारशिला होगा।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट संबोधन

सम्मेलन में केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप आयुष केवल हमारी धरोहर नहीं, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए समावेशी मॉडल है।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने वीडियो संदेश भेजा, जबकि सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों का प्रभाव सदियों से प्रमाणित है और इन्हें क्लिनिकल ट्रायल की आवश्यकता नहीं है।
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ब्रिक्स देशों में आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता पर बल दिया।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

कार्यक्रम में आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त एच.ई. अनिल सुकलाल, रूस के चार्ज द’अफेयर्स रोमन बाबुश्किन, सेशल्स की उच्चायुक्त एच.ई. हरिसोआ लालातियाना अकुशे सहित कई देशों के राजनयिक शामिल हुए।

विचार-विमर्श और पैनल चर्चा

दिनभर चली पैनल चर्चाओं में आयुष, उद्योग जगत और हेल्थकेयर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय (आयुष मंत्रालय सलाहकार), सुन बो (चीन दूतावास), आचार्य मनीष, दीपक अग्रवाल (औरक), अभय सिंगवी (रेडक्लिफ लैब्स) और डॉ. अर्जित शर्मा (सेवन सीज वैलनेस) जैसी हस्तियां शामिल थीं।

सहयोगी संस्थान

सम्मेलन को बैद्यनाथ, विक्को लेबोरेट्रीज, जीना सिखो, सांडू फार्मा, रुबन हॉस्पिटल और धूतपापेश्वर लिमिटेड जैसे संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 : परंपरागत चिकित्सा और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के सेतु निर्माण का संदेश

नई दिल्ली।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर वर्टिकल के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक (रणनीति) प्रण शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया प्राकृतिक और सुरक्षित चिकित्सा पद्धतियों की ओर लौट रही है। आयुर्वेद और अन्य परंपरागत प्रणालियों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ना ही भविष्य के समावेशी स्वास्थ्य तंत्र की आधारशिला होगा।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट संबोधन

सम्मेलन में केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप आयुष केवल हमारी धरोहर नहीं, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए समावेशी मॉडल है।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने वीडियो संदेश भेजा, जबकि सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों का प्रभाव सदियों से प्रमाणित है और इन्हें क्लिनिकल ट्रायल की आवश्यकता नहीं है।
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ब्रिक्स देशों में आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता पर बल दिया।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

कार्यक्रम में आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त एच.ई. अनिल सुकलाल, रूस के चार्ज द’अफेयर्स रोमन बाबुश्किन, सेशल्स की उच्चायुक्त एच.ई. हरिसोआ लालातियाना अकुशे सहित कई देशों के राजनयिक शामिल हुए।

विचार-विमर्श और पैनल चर्चा

दिनभर चली पैनल चर्चाओं में आयुष, उद्योग जगत और हेल्थकेयर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय (आयुष मंत्रालय सलाहकार), सुन बो (चीन दूतावास), आचार्य मनीष, दीपक अग्रवाल (औरक), अभय सिंगवी (रेडक्लिफ लैब्स) और डॉ. अर्जित शर्मा (सेवन सीज वैलनेस) जैसी हस्तियां शामिल थीं।

सहयोगी संस्थान

सम्मेलन को बैद्यनाथ, विक्को लेबोरेट्रीज, जीना सिखो, सांडू फार्मा, रुबन हॉस्पिटल और धूतपापेश्वर लिमिटेड जैसे संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/brics-cci-healthcare-summit-2025-message-of-setu-building-of/article-32009

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.