मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट: 17 जिलों में आज होगी झमाझम बरसात

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में भी अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

 किन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

 अगले 3 दिन का हाल

  • 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी है।

  • 4 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

 मानसून टर्फ और साइक्लोनिक एक्टिविटी

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के बीचोंबीच से मानसून टर्फ गुजर रही है। साथ ही तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश का दौर और तेज हो गया है।

 बारिश के ताजा आंकड़े

  • अब तक प्रदेश में 37.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 37 इंच के करीब है।

  • गुना में सबसे ज्यादा 55.4 इंच बारिश दर्ज हुई है।

  • मंडला में 54 इंच, श्योपुर में 51.5 इंच और रायसेन में 50.5 इंच पानी गिरा है।

  • सबसे कम बारिश शाजापुर (21 इंच), इंदौर (21.2 इंच), खरगोन (21.6 इंच), खंडवा (22.9 इंच) और उज्जैन (23.8 इंच) में हुई है।

 हालात और घटनाएं

  • उज्जैन में भारी बारिश के चलते एक कार पुलिया से बह गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से बचाया।

  • नर्मदापुरम के तवा डैम और उज्जैन के गंभीर डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।

  • रायसेन में राहतगढ़ वाटरफॉल पूरे वेग से 80 फीट ऊंचाई से गिर रहा है।

  • दतिया के बेरछ गांव में बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट: 17 जिलों में आज होगी झमाझम बरसात

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में भी अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

 किन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

 अगले 3 दिन का हाल

  • 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी है।

  • 4 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

 मानसून टर्फ और साइक्लोनिक एक्टिविटी

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के बीचोंबीच से मानसून टर्फ गुजर रही है। साथ ही तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश का दौर और तेज हो गया है।

 बारिश के ताजा आंकड़े

  • अब तक प्रदेश में 37.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 37 इंच के करीब है।

  • गुना में सबसे ज्यादा 55.4 इंच बारिश दर्ज हुई है।

  • मंडला में 54 इंच, श्योपुर में 51.5 इंच और रायसेन में 50.5 इंच पानी गिरा है।

  • सबसे कम बारिश शाजापुर (21 इंच), इंदौर (21.2 इंच), खरगोन (21.6 इंच), खंडवा (22.9 इंच) और उज्जैन (23.8 इंच) में हुई है।

 हालात और घटनाएं

  • उज्जैन में भारी बारिश के चलते एक कार पुलिया से बह गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से बचाया।

  • नर्मदापुरम के तवा डैम और उज्जैन के गंभीर डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।

  • रायसेन में राहतगढ़ वाटरफॉल पूरे वेग से 80 फीट ऊंचाई से गिर रहा है।

  • दतिया के बेरछ गांव में बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-alert-in-madhya-pradesh-will-rain-in-17-districts/article-32073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.