दुर्ग में फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत: सुसाइड से पहले भेजी थी कॉल रिकॉर्डिंग, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक आर्मी जवान की पत्नी ने गुरुवार को बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

 मृतका की पहचान प्रीति सिंह (30) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रीति ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारकर टांगा गया।

  कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज

सुसाइड से पहले प्रीति ने अपने मायके वालों को एक कॉल रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसमें प्रीति, उसके पति मुकेश सिंह और कथित प्रेमिका के बीच बातचीत दर्ज है। रिकॉर्डिंग में महिला, प्रीति को गाली देती है और धमकी देते हुए कहती है—

“देख लूंगी, मार दूंगी।”
इस दौरान प्रीति का पति प्रेमिका का ही पक्ष लेता है।

 विवाद की जड़ – तीज का दिन

28 अगस्त को प्रीति तीज का व्रत रखकर सास का आशीर्वाद लेने घर आई थी।

उसी दिन पति की कथित प्रेमिका ने सास संग पूजा की और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।

इससे आहत होकर प्रीति ने फोन पर सवाल किए। इसके बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में विवाद बढ़ गया।

 मायके वालों का बयान

पिता राकेश सिंह बोले—“लाश देखकर लगता है बेटी को मारकर टांगा गया है।”

बहन ने बताया—“दीदी ने हमें ऑडियो और मैसेज भेजे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही मौत की खबर आई।”

परिजनों का दावा है कि शादी (2019) से ही पति के कई महिलाओं से रिश्ते रहे और प्रीति को अक्सर मारपीट व अपमान झेलना पड़ा।

 पति का पक्ष

आर्मी जवान मुकेश सिंह ने कहा—

“मेरा किसी से अवैध संबंध नहीं है। प्रीति को शक की बीमारी थी। अगर हत्या की आशंका है तो जांच होनी चाहिए, मैं खुद भी चाहता हूं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में फौजी की पत्नी की संदिग्ध मौत: सुसाइड से पहले भेजी थी कॉल रिकॉर्डिंग, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Durg, cg

 मृतका की पहचान प्रीति सिंह (30) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रीति ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारकर टांगा गया।

  कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज

सुसाइड से पहले प्रीति ने अपने मायके वालों को एक कॉल रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसमें प्रीति, उसके पति मुकेश सिंह और कथित प्रेमिका के बीच बातचीत दर्ज है। रिकॉर्डिंग में महिला, प्रीति को गाली देती है और धमकी देते हुए कहती है—

“देख लूंगी, मार दूंगी।”
इस दौरान प्रीति का पति प्रेमिका का ही पक्ष लेता है।

 विवाद की जड़ – तीज का दिन

28 अगस्त को प्रीति तीज का व्रत रखकर सास का आशीर्वाद लेने घर आई थी।

उसी दिन पति की कथित प्रेमिका ने सास संग पूजा की और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।

इससे आहत होकर प्रीति ने फोन पर सवाल किए। इसके बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में विवाद बढ़ गया।

 मायके वालों का बयान

पिता राकेश सिंह बोले—“लाश देखकर लगता है बेटी को मारकर टांगा गया है।”

बहन ने बताया—“दीदी ने हमें ऑडियो और मैसेज भेजे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही मौत की खबर आई।”

परिजनों का दावा है कि शादी (2019) से ही पति के कई महिलाओं से रिश्ते रहे और प्रीति को अक्सर मारपीट व अपमान झेलना पड़ा।

 पति का पक्ष

आर्मी जवान मुकेश सिंह ने कहा—

“मेरा किसी से अवैध संबंध नहीं है। प्रीति को शक की बीमारी थी। अगर हत्या की आशंका है तो जांच होनी चाहिए, मैं खुद भी चाहता हूं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-fort-the-suspected-death-of-the-wife-of/article-32053

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.