छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, बस्तर-सुकमा में बाढ़ जैसे हालात, 4 सितंबर तक तेज बारिश की चेतावनी

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बस्तर और सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले 4 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

विभाग ने लगभग 28 जिलों में सुबह तीन घंटों के लिए हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है।

पिछले 24 घंटों का हाल

बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

  • रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में सबसे ज्यादा 52.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

  • राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका इस समय बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, रायपुर होते हुए पुरी से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
साथ ही, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी तक सक्रिय है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में नया लो-प्रेशर एरिया बन सकता है, जिससे बारिश का दायरा और बढ़ जाएगा।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, बस्तर-सुकमा में बाढ़ जैसे हालात, 4 सितंबर तक तेज बारिश की चेतावनी

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बस्तर और सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले 4 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

विभाग ने लगभग 28 जिलों में सुबह तीन घंटों के लिए हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है।

पिछले 24 घंटों का हाल

बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

  • रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में सबसे ज्यादा 52.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

  • राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका इस समय बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, रायपुर होते हुए पुरी से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
साथ ही, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी तक सक्रिय है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में नया लो-प्रेशर एरिया बन सकता है, जिससे बारिश का दायरा और बढ़ जाएगा।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-again-in-chhattisgarh-has-been-active-bastar-sukma-like-conditions-like/article-32077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.