EU ने भारत के साथ रक्षा समझौते को दी मंजूरी, दिल्ली समिट में होंगे साइन

नेशनल न्यूज

On

आतंकवाद, समुद्री और साइबर सुरक्षा में सहयोग बढ़ेगा; 27 जनवरी को भारत-EU शिखर सम्मेलन में डील पर मुहर

यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ बहुप्रतीक्षित सुरक्षा और रक्षा समझौते (Security and Defence Agreement) को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस समझौते पर अगले हफ्ते नई दिल्ली में होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए जाएंगे। EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने बुधवार को यूरोपीय संसद में इसकी जानकारी दी।

कलास ने कहा कि यह समझौता भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है, जिसमें रक्षा के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे अहम क्षेत्र शामिल होंगे। उन्होंने इसे मौजूदा वैश्विक सुरक्षा हालात के लिहाज से “जरूरी और समयोचित” करार दिया।

EU परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन अगले सप्ताह भारत दौरे पर आ रहे हैं। दोनों नेता 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि 27 जनवरी को भारत-EU शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी बैठक में रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

काजा कलास के मुताबिक, इस सुरक्षा समझौते से भारत और EU को आतंकवाद से निपटने में साझा रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर और अन्य समुद्री मार्गों की सुरक्षा, साइबर हमलों से बचाव और संवेदनशील तकनीकों की रक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग को नई गति मिलेगी।

EU के लगभग 90 सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल भारत आ रहा है, जिसमें विदेश नीति, व्यापार और रणनीतिक मामलों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान रक्षा समझौते के साथ-साथ भारत और EU के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी को FTA पर भी सहमति बनने की संभावना है, हालांकि इसके लिए अभी कुछ कानूनी और प्रक्रियागत औपचारिकताएं बाकी हैं। यूरोपीय संसद और यूरोपीय काउंसिल की मंजूरी के बाद ट्रेड कमिश्नर मारोस सेफकोविक इस समझौते को अंतिम रूप देंगे।

हालांकि, कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) जैसे मुद्दे अब भी बातचीत का अहम हिस्सा बने हुए हैं। CBAM के तहत EU स्टील और सीमेंट जैसे उत्पादों पर कार्बन टैक्स लगाने की व्यवस्था कर रहा है, जिसे लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। दोनों पक्ष इस पर संतुलित समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

EU के लिए भारत रणनीतिक रूप से इसलिए भी अहम है क्योंकि वह चीन पर अपनी आर्थिक निर्भरता कम करना चाहता है। वहीं भारत के लिए यूरोपीय बाजारों तक आसान पहुंच निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग और निवेश को बढ़ावा दे सकती है।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और EU के बीच व्यापार करीब 135 अरब डॉलर का रहा। प्रस्तावित मुक्त व्यापार और रक्षा समझौते को भारत का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार-रणनीतिक पैकेज माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह साझेदारी आने वाले वर्षों में भारत-EU संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/eu-approves-defense-agreement-with-india-to-be-signed-in/article-43979

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.