गाजा पीस समिट : ट्रम्प का बयान और हंसी-मज़ाक, भारत-पाकिस्तान शांति और मेलोनी की तारीफ़

Digital Desk

गाजा पीस समिट में ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के शांतिपूर्ण संबंध की बात कही, शहबाज शरीफ का समर्थन मिला और वैश्विक नेताओं के बीच हल्के-फुल्के मज़ेदार पल भी हुए।

मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा पीस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पूछा, “ऐसा है न?” जिससे मंच पर मौजूद सभी नेता हंस पड़े।

ट्रम्प ने भारत को महान देश बताते हुए पीएम मोदी का नाम लिए बिना उनका जिक्र किया और कहा कि उनके शीर्ष पर उनका एक अच्छा दोस्त है। उनका यह बयान मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष रुकवाने के दावों के बीच आया।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ट्रम्प के दावे का समर्थन किया और उन्हें शांति पुरुष करार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की कोशिशों से न सिर्फ भारत-पाकिस्तान के बीच बल्कि दुनिया में आठ संघर्ष विराम हुए।

ट्रम्प के मज़ेदार पल
समिट के दौरान ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को कहा, “आप खूबसूरत हैं,” और मजाकिया अंदाज में उनसे सहमति मांगी। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भी मेलोनी से स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी, जिस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

इसके अलावा ट्रम्प ने कनाडाई पीएम मार्की को गलती से प्रेसिडेंट कह दिया, जिससे वहां मौजूद नेता हंस पड़े। उन्होंने इसे मजाक में संभाला और पुराने मामले का भी ज़िक्र किया, जब उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को “गवर्नर ऑफ द ग्रेट स्टेट ऑफ कनाडा” कह दिया था।

भारत और अन्य देशों की भागीदारी
भारत की ओर से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने समिट में हिस्सा लिया। उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात कर भारत और मिस्र के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया।

इजराइल और हमास के बीच समझौता
समिट के दौरान इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रम्प को सोने का शांति कबूतर भेंट किया। ट्रम्प के गाजा पीस प्लान के तहत हमास ने 20 इजराइली बंधकों को रिहा किया और बदले में इजराइल ने 1900 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

गाजा पीस समिट : ट्रम्प का बयान और हंसी-मज़ाक, भारत-पाकिस्तान शांति और मेलोनी की तारीफ़

Digital Desk

मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा पीस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पूछा, “ऐसा है न?” जिससे मंच पर मौजूद सभी नेता हंस पड़े।

ट्रम्प ने भारत को महान देश बताते हुए पीएम मोदी का नाम लिए बिना उनका जिक्र किया और कहा कि उनके शीर्ष पर उनका एक अच्छा दोस्त है। उनका यह बयान मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष रुकवाने के दावों के बीच आया।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ट्रम्प के दावे का समर्थन किया और उन्हें शांति पुरुष करार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की कोशिशों से न सिर्फ भारत-पाकिस्तान के बीच बल्कि दुनिया में आठ संघर्ष विराम हुए।

ट्रम्प के मज़ेदार पल
समिट के दौरान ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को कहा, “आप खूबसूरत हैं,” और मजाकिया अंदाज में उनसे सहमति मांगी। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भी मेलोनी से स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी, जिस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

इसके अलावा ट्रम्प ने कनाडाई पीएम मार्की को गलती से प्रेसिडेंट कह दिया, जिससे वहां मौजूद नेता हंस पड़े। उन्होंने इसे मजाक में संभाला और पुराने मामले का भी ज़िक्र किया, जब उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को “गवर्नर ऑफ द ग्रेट स्टेट ऑफ कनाडा” कह दिया था।

भारत और अन्य देशों की भागीदारी
भारत की ओर से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने समिट में हिस्सा लिया। उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात कर भारत और मिस्र के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया।

इजराइल और हमास के बीच समझौता
समिट के दौरान इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रम्प को सोने का शांति कबूतर भेंट किया। ट्रम्प के गाजा पीस प्लान के तहत हमास ने 20 इजराइली बंधकों को रिहा किया और बदले में इजराइल ने 1900 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/gaza-peace-summit-trumps-statement-shahbazs-support-and-funny-moments/article-35577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.