Tata Capital IPO आज शेयर बाजार में डेब्यू, क्या होगा निवेशकों का रियल टेस्ट?

BUSINESS NEWS

टाटा कैपिटल का आईपीओ आज, 13 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 15,000 करोड़ रुपए से अधिक के इस आईपीओ को करीब दोगुना सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन निवेशकों का रिस्पॉन्स अपेक्षित उत्साह के मुकाबले कम रहा। अब असली परीक्षा लिस्टिंग के दिन तय होगी।

टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 से 8 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और आवंटन 9 अक्टूबर को हुआ। आज यह शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे। बीएसई ने नोटिस जारी कर बताया कि टाटा कैपिटल के शेयर ‘ए’ ग्रुप की सिक्योरिटी में सोमवार से लिस्ट और ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से स्पेशल प्री-ओपन सेशन (SPOS) में शुरू होगी।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और अनुमानित लिस्टिंग
टाटा कैपिटल के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 6 रुपए प्रति शेयर पर है। इसका मतलब है कि नॉन-लिस्टेड मार्केट में शेयर इश्यू प्राइस 326 रुपए से लगभग 2% अधिक यानी 332 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लिस्टिंग के दिन शेयर की बढ़त सीमित रह सकती है और स्थिति न्यूट्रल से स्टेबल रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों की राय
मेहता इक्विटीज के सीनियर रिसर्च वाइस प्रेसीडेंट प्रशांत तापसे के अनुसार, सब्सक्रिप्शन की धीमी गति और सतर्क निवेशक धारणा के कारण लिस्टिंग में ज्यादा तेजी की संभावना कम है। हालांकि, कंपनी का वैल्यूएशन मजबूत माना जा रहा है।

टाटा कैपिटल ने बुक-बिल्डिंग इश्यू के 310-326 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर 15,511.87 करोड़ रुपए जुटाए। कुल सब्सक्रिप्शन 1.95 गुना रहा। कोटक महिंद्रा कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में जुड़े हैं।

आज की लिस्टिंग टाटा कैपिटल के लिए असली टेस्ट साबित होगी कि क्या यह आईपीओ निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2025 By दैनिक जागरण

Tata Capital IPO आज शेयर बाजार में डेब्यू, क्या होगा निवेशकों का रियल टेस्ट?

BUSINESS NEWS

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 15,000 करोड़ रुपए से अधिक के इस आईपीओ को करीब दोगुना सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन निवेशकों का रिस्पॉन्स अपेक्षित उत्साह के मुकाबले कम रहा। अब असली परीक्षा लिस्टिंग के दिन तय होगी।

टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 से 8 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और आवंटन 9 अक्टूबर को हुआ। आज यह शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे। बीएसई ने नोटिस जारी कर बताया कि टाटा कैपिटल के शेयर ‘ए’ ग्रुप की सिक्योरिटी में सोमवार से लिस्ट और ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से स्पेशल प्री-ओपन सेशन (SPOS) में शुरू होगी।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और अनुमानित लिस्टिंग
टाटा कैपिटल के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 6 रुपए प्रति शेयर पर है। इसका मतलब है कि नॉन-लिस्टेड मार्केट में शेयर इश्यू प्राइस 326 रुपए से लगभग 2% अधिक यानी 332 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लिस्टिंग के दिन शेयर की बढ़त सीमित रह सकती है और स्थिति न्यूट्रल से स्टेबल रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों की राय
मेहता इक्विटीज के सीनियर रिसर्च वाइस प्रेसीडेंट प्रशांत तापसे के अनुसार, सब्सक्रिप्शन की धीमी गति और सतर्क निवेशक धारणा के कारण लिस्टिंग में ज्यादा तेजी की संभावना कम है। हालांकि, कंपनी का वैल्यूएशन मजबूत माना जा रहा है।

टाटा कैपिटल ने बुक-बिल्डिंग इश्यू के 310-326 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर 15,511.87 करोड़ रुपए जुटाए। कुल सब्सक्रिप्शन 1.95 गुना रहा। कोटक महिंद्रा कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में जुड़े हैं।

आज की लिस्टिंग टाटा कैपिटल के लिए असली टेस्ट साबित होगी कि क्या यह आईपीओ निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tata-capital-ipo-debut-in-stock-market-today-what-will/article-35490

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.