ICC ODI रैंकिंग: ऑस्ट्रेलियन कप्तान की 9 पायदान की छलांग, ताजमिन ब्रिट्स की बड़ी गिरावट

Cricket

ICC ODI रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली ने 9 पायदान की छलांग लगाई, जबकि ताजमिन ब्रिट्स को 6 पायदान की गिरावट झेलनी पड़ी

ICC ने ODI बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है और इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के बीच ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली ने 9 पायदान की छलांग लगाते हुए सीधे टॉप-5 में जगह बना ली। हीली ने भारत के खिलाफ 13वें मैच में 142 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन से उन्हें ICC रैंकिंग में अब 700 रेटिंग मिली है।

टॉप बल्लेबाजों की स्थिति
भारत की स्मृति मंधाना शीर्ष पर बरकरार हैं (793 रेटिंग)। इसके बाद इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट 746 और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 718 रेटिंग के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ने 3 पायदान की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंची हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी 2 पायदान ऊपर उठकर छठे स्थान पर आ गई हैं।

खिलाड़ियों को नुकसान
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी एक स्थान नीचे आकर 7वें और एश्ले गार्डनर 3 स्थान की गिरावट के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तान की सिदरा अमीन 9वें स्थान पर पहुंची हैं। सबसे बड़ा नुकसान साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स को हुआ, जो 6 पायदान लुढ़ककर 10वें स्थान पर आ गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

ICC ODI रैंकिंग: ऑस्ट्रेलियन कप्तान की 9 पायदान की छलांग, ताजमिन ब्रिट्स की बड़ी गिरावट

Cricket

ICC ने ODI बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है और इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के बीच ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली ने 9 पायदान की छलांग लगाते हुए सीधे टॉप-5 में जगह बना ली। हीली ने भारत के खिलाफ 13वें मैच में 142 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन से उन्हें ICC रैंकिंग में अब 700 रेटिंग मिली है।

टॉप बल्लेबाजों की स्थिति
भारत की स्मृति मंधाना शीर्ष पर बरकरार हैं (793 रेटिंग)। इसके बाद इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट 746 और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 718 रेटिंग के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ने 3 पायदान की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंची हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी 2 पायदान ऊपर उठकर छठे स्थान पर आ गई हैं।

खिलाड़ियों को नुकसान
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी एक स्थान नीचे आकर 7वें और एश्ले गार्डनर 3 स्थान की गिरावट के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तान की सिदरा अमीन 9वें स्थान पर पहुंची हैं। सबसे बड़ा नुकसान साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स को हुआ, जो 6 पायदान लुढ़ककर 10वें स्थान पर आ गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/icc-odi-ranking-australian-captains-jump-of-9-places-big/article-35580

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.