मटन बिल पर झगड़ा हुआ खतरनाक, ढाबे पर खूनी संघर्ष में 10 घायल

BHOPAL MP

भोपाल में ढाबे पर मटन के बिल को लेकर झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया; तंदूर रॉड से युवक घायल

भोपाल के रापड़िया इलाके में रविवार देर रात एक मामूली बिल विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कटारा थाना क्षेत्र के सेठ जी ढाबा पर मटन के बिल को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक युवक दिनेश राजपूत के पेट में तंदूर की रॉड घोंप दी गई, जो शरीर से आर-पार हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

विवाद की शुरुआत
जानकारी के अनुसार, कटारा गांव के अवधनारायण और ऋतिक अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। मटन का ऑर्डर 650 रुपए का था, लेकिन युवकों ने 500 रुपए देने की मांग की। इसी बात पर ढाबा संचालक से बहस हुई और एक युवक ने संचालक को थप्पड़ मार दिया।

भीड़ जुटी और हमला हुआ
ढाबा संचालक के दो बेटों ने युवकों पर हमला शुरू किया। इसके बाद युवकों ने गांव में फोन लगाकर भीड़ बुला ली। कुछ ही देर में गांव से लोग पहुंचे और ढाबे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे चलने के दौरान किसी ने तंदूर की रॉड उठाकर दिनेश के पेट में घोंप दी।

गाड़ियों में भी की तोड़फोड़
भीड़ ने ढाबे के बाहर और ढाबा संचालक के सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों को तोड़फोड़ किया। पत्थरबाजी और मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए।

पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR
कटारा थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि विवाद रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ। झगड़े में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मटन बिल पर झगड़ा हुआ खतरनाक, ढाबे पर खूनी संघर्ष में 10 घायल

BHOPAL MP

भोपाल के रापड़िया इलाके में रविवार देर रात एक मामूली बिल विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कटारा थाना क्षेत्र के सेठ जी ढाबा पर मटन के बिल को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक युवक दिनेश राजपूत के पेट में तंदूर की रॉड घोंप दी गई, जो शरीर से आर-पार हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

विवाद की शुरुआत
जानकारी के अनुसार, कटारा गांव के अवधनारायण और ऋतिक अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। मटन का ऑर्डर 650 रुपए का था, लेकिन युवकों ने 500 रुपए देने की मांग की। इसी बात पर ढाबा संचालक से बहस हुई और एक युवक ने संचालक को थप्पड़ मार दिया।

भीड़ जुटी और हमला हुआ
ढाबा संचालक के दो बेटों ने युवकों पर हमला शुरू किया। इसके बाद युवकों ने गांव में फोन लगाकर भीड़ बुला ली। कुछ ही देर में गांव से लोग पहुंचे और ढाबे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे चलने के दौरान किसी ने तंदूर की रॉड उठाकर दिनेश के पेट में घोंप दी।

गाड़ियों में भी की तोड़फोड़
भीड़ ने ढाबे के बाहर और ढाबा संचालक के सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ियों को तोड़फोड़ किया। पत्थरबाजी और मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए।

पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR
कटारा थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि विवाद रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ। झगड़े में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fight-over-mutton-bill-10-injured-in-bloody-fight-at/article-35584

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.