- Hindi News
- देश विदेश
- पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण, चारागाह भूमि बचाने और सामाजिक सद्भाव को लेकर दिल्ली में हुई राष्ट्रीय ब...
पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण, चारागाह भूमि बचाने और सामाजिक सद्भाव को लेकर दिल्ली में हुई राष्ट्रीय बैठक
नई दिल्ली |
नई दिल्ली स्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के केंद्रीय कार्यालय में पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण, चारागाह भूमि संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संयुक्त आयोजन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सीधी शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच तथा RSS की विचारधारा को समर्पित संगठन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चर्चा का मुख्य विषय पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण को मजबूत बनाना, अवैध पशु तस्करी पर रोक लगाना, चारागाह भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा गांव-गांव तक जनजागरूकता अभियान चलाना रहा।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रभारी पर्यवेक्षक बाबन घोष ने बैठक में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और चारागाह भूमि के संरक्षण के लिए सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदायों को मिलकर कार्य करना होगा।
बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल साहब, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मोहम्मद इकबाल त्यागी, पश्चिम बंगाल पर्यवेक्षक बिक्रम घोष, पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम मोल्ला, प्रदेश महासचिव अमल कुमार भूनिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष इमदादुल इस्लाम, दक्षिण 24 परगना जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत डे तथा उत्तर 24 परगना जिला अध्यक्ष सुलग्ना दास चौधरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल साहब ने कहा कि गौ संरक्षण किसी एक समुदाय का विषय नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है। उन्होंने कहा कि समाज में संवाद, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करके ही देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर काम करने की अपील की।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मोहम्मद इकबाल त्यागी ने कहा कि संगठन लंबे समय से देशभर में गौ सेवा, गौ संरक्षण और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने और गौवंश के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य को लेकर देशव्यापी जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों, चारागाह भूमि के संरक्षण, संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को भी गौ संरक्षण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए संवाद, सहयोग और सामुदायिक भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित देशभर में जनसंपर्क और जागरूकता अभियानों के माध्यम से गौ संरक्षण और सामाजिक कल्याण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी संगठनों ने जमीनी स्तर पर आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा गौवंश संरक्षण, चारागाह भूमि बचाने, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में विभिन्न राज्यों में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा ताकि समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए