- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- किराया नहीं चुकाने वालों पर निगम सख्त, 15 दुकानें सील कर वसूले 1.42 लाख रुपये
किराया नहीं चुकाने वालों पर निगम सख्त, 15 दुकानें सील कर वसूले 1.42 लाख रुपये
जगदलपुर, CG
बस्तर के जगदलपुर में नगर निगम ने लंबे समय से किराया नहीं जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष अभियान के तहत निगम की टीम ने संजय बाजार पहुंचकर 15 दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान बकाया किराया वसूली भी की गई और निगम ने मौके पर ही 1 लाख 42 हजार 640 रुपये की राशि जमा करवाई। इस कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली और कई दुकानदार निगम कार्यालय से जानकारी लेने पहुंचते दिखाई दिए।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग अभियान शुरू करने का फैसला लिया। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम बाजार क्षेत्र पहुंची और चिन्हित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।
निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के अनुसार नगर निगम की करीब 60 दुकानों पर लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा का किराया बकाया चल रहा है। उनका कहना है कि लगातार नोटिस देने और समझाइश के बावजूद कई दुकानदार भुगतान नहीं कर रहे थे, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों के किराए को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया जमा करने की कोशिश की, जबकि कुछ दुकानों को नियमों के तहत सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम लगातार दुकानदारों से संपर्क करती रही और उन्हें जल्द भुगतान करने के लिए कहा गया। बाजार में मौजूद लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दुकानों पर कार्रवाई कम ही देखने को मिलती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए