- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- AC मिस्त्री बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट
AC मिस्त्री बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट
Dabra, MP
ग्वालियर जिले के डबरा में दिनदहाड़े हुई लूट की एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। शहर की सचदेवा कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाश AC मिस्त्री बनकर एक घर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में लाखों रुपए की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए।
घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब घर में महिला अकेली मौजूद थी। बदमाशों ने पहले खुद को AC ठीक करने वाला बताया और फिर जबरन घर में घुसकर हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना डबरा की सचदेवा कॉलोनी की है, जहां महिला पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार दो युवक घर पहुंचे और गेट खुलवाने लगे। दोनों ने खुद को AC मिस्त्री बताते हुए कहा कि उन्हें AC देखने के लिए बुलाया गया है। महिला ने जब उन्हें अंदर आने से मना किया तो हालात अचानक बदल गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाश जबरन घर में घुस गए और महिला की कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी।
इसके बाद बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला को डराकर और बंधक बनाकर घर के अलग-अलग हिस्सों में रखी अलमारी और सामान खंगालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अलमारी तोड़कर करीब 4 लाख रुपए नकद निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में हुई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे।
परिजनों के मुताबिक घर में रखी नकदी और जेवर बेटी तनुष्का की शादी के लिए जमा किए गए थे। परिवार का कहना है कि शादी की तैयारियों के कारण घर में बड़ी रकम और आभूषण रखे गए थे, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए