दिनदहाड़े युवक से 3.50 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाश फरार

बिलासपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दिनदहाड़े हुई लूट की एक बड़ी वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोनी थाना क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को बीच रास्ते रोककर चाकू की नोक पर लूटपाट की और लाखों रुपये की नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता किसी कारोबारी भुगतान के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अपने साथ लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नकद लेकर बाइक से निकले थे। दोपहर के समय जब वे बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोका और फिर युवक को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया और उसके बाद डंडे तथा लोहे की रॉड जैसी वस्तुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक संभल नहीं पाया और इसी दौरान बदमाशों ने उसके पास मौजूद नकदी और अन्य सामान छीन लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान लूट लिया। कुल नुकसान लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये के आसपास बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2026 By दैनिक जागरण

दिनदहाड़े युवक से 3.50 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाश फरार

बिलासपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दिनदहाड़े हुई लूट की एक बड़ी वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोनी थाना क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को बीच रास्ते रोककर चाकू की नोक पर लूटपाट की और लाखों रुपये की नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता किसी कारोबारी भुगतान के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अपने साथ लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नकद लेकर बाइक से निकले थे। दोपहर के समय जब वे बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोका और फिर युवक को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया और उसके बाद डंडे तथा लोहे की रॉड जैसी वस्तुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक संभल नहीं पाया और इसी दौरान बदमाशों ने उसके पास मौजूद नकदी और अन्य सामान छीन लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान लूट लिया। कुल नुकसान लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये के आसपास बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-masked-criminals-looted-rs-350-lakh-from-a-young/article-55043

खबरें और भी हैं

इतिहास की किताबों से गायब आर्थिक सच उजागर करेगी '1947: ब्रेक्सिट इंडिया', डॉ. शशि थरूर बोले- हर युवा को देखना जरूरी

टाप न्यूज

भारत की स्वतंत्रता और वर्ष 1947 के विभाजन को लेकर दशकों से पारंपरिक राजनीतिक दृष्टिकोण ही सामने रखा जाता रहा...
इतिहास की किताबों से गायब आर्थिक सच उजागर करेगी '1947: ब्रेक्सिट इंडिया', डॉ. शशि थरूर बोले- हर युवा को देखना जरूरी

RBI के फैसले के बाद भी बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की नजरें पूरे...
बिजनेस 
RBI के फैसले के बाद भी बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण, चारागाह भूमि बचाने और सामाजिक सद्भाव को लेकर दिल्ली में हुई राष्ट्रीय बैठक

नई दिल्ली स्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के केंद्रीय कार्यालय में पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण, चारागाह भूमि संरक्षण, सामाजिक सद्भाव...
देश विदेश 
पश्चिम बंगाल में गौ संरक्षण, चारागाह भूमि बचाने और सामाजिक सद्भाव को लेकर दिल्ली में हुई राष्ट्रीय बैठक

RBI ने दी राहत, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार; फिलहाल नहीं बढ़ेगी आपकी EMI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपनी नई मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए एक बार फिर ब्याज दरों...
बिजनेस 
RBI ने दी राहत, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार; फिलहाल नहीं बढ़ेगी आपकी EMI

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.