इमरान खान की सेहत पर अफवाहें तेज, जेल प्रशासन ने कहा— वे बिल्कुल ठीक हैं|

Digital Desk

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गई हैं। अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान को लेकर दावा किया गया कि उनकी तबीयत खराब है। उनकी बहनें बीते तीन हफ्तों से मुलाकात की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जेल से अनुमति नहीं मिलने पर शंकाएं बढ़ीं।

तनाव बढ़ने पर जेल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि इमरान खान बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं, PTI ने सरकार से इमरान की सेहत पर स्पष्ट जानकारी देने और उनके परिवार से मुलाकात की अनुमति देने की मांग की है।

अडियाला जेल के बाहर इमरान की बहनों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज का आरोप

इमरान खान की बहनेंअलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान  कई दिनों से जेल के बाहर धरना दे रही हैं। उनका आरोप है कि उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और घसीटा।

पिछले हफ्ते भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, जब वे भाई से साप्ताहिक मुलाकात के लिए जेल पहुंचीं, मगर प्रशासन ने प्रवेश से मना कर दिया।

PTI की चेतावनी— इमरान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार पर

PTI ने कहा कि विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स इमरान खान की मौत जैसी अफवाहें फैला रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। पार्टी ने चेताया कि इमरान की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की जिम्मेदारी है और किसी भी अनहोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रक्षा मंत्री का दावा— इमरान को जेल में VIP सुविधाएं

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान के पास जेल में टीवी, बाहर से आने वाला खाना, जिम उपकरण और मखमली बिस्तर तक मौजूद है। उन्होंने इसे अपनी जेल स्थितियों से तुलना करते हुए कहा कि वे ठंडे फर्श पर सोते थे और उन्हें कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिलती थी।

हाईकोर्ट ने मुलाकात की मंजूरी दी थी, फिर भी आदेश लागू नहीं

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2025 में इमरान को परिवार और वकीलों से नियमित मुलाकात की अनुमति दी थी। अक्टूबर 2025 में अदालत ने आदेश दोहराया, लेकिन जेल प्रशासन ने अब तक उनकी बहनों को एक भी बार मुलाकात नहीं कराई।

2 साल से जेल में कैद, 100 से अधिक केसों का सामना

इमरान खान भ्रष्टाचार और सरकारी गिफ्ट (तोशाखाना) बेचने जैसे आरोपों में 14 साल की सजा काट रहे हैं। अल-कादिर ट्रस्ट केस में भी उन पर, पत्नी बुशरा बीबी और 6 अन्य लोगों पर मामला दर्ज है।

अल-कादिर ट्रस्ट केस में मुख्य आरोप:

  • मलिक रियाज से मिली अरबों की जमीन और गिफ्ट्स के बदले सरकारी मामलों में लाभ पहुंचाना

  • ब्रिटेन से लौटाए गए 40 अरब रुपए की जानकारी कैबिनेट से छिपाना

  • ट्रस्ट के नाम पर जमीन लेकर धार्मिक यूनिवर्सिटी शुरू करना

  • रियाज के केस खत्म करवाने के आरोप

सरकारी अनुमान के अनुसार, यह घोटाला करीब 50 अरब रुपए का है।

बुशरा बीबी के ऑडियो लीक से बढ़ी मुश्किलें

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए एक ऑडियो में मलिक रियाज और उनकी बेटी को बुशरा बीबी के लिए 5 कैरेट डायमंड रिंग के बदले ठेकों और केस निपटाने की बातचीत करते सुना गया। माना जाता है कि ये लेनदेन अल-कादिर यूनिवर्सिटी की जमीन मिलने के बाद हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

इमरान खान की सेहत पर अफवाहें तेज, जेल प्रशासन ने कहा— वे बिल्कुल ठीक हैं|

Digital Desk

तनाव बढ़ने पर जेल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि इमरान खान बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं, PTI ने सरकार से इमरान की सेहत पर स्पष्ट जानकारी देने और उनके परिवार से मुलाकात की अनुमति देने की मांग की है।

अडियाला जेल के बाहर इमरान की बहनों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज का आरोप

इमरान खान की बहनेंअलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान  कई दिनों से जेल के बाहर धरना दे रही हैं। उनका आरोप है कि उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और घसीटा।

पिछले हफ्ते भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, जब वे भाई से साप्ताहिक मुलाकात के लिए जेल पहुंचीं, मगर प्रशासन ने प्रवेश से मना कर दिया।

PTI की चेतावनी— इमरान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार पर

PTI ने कहा कि विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स इमरान खान की मौत जैसी अफवाहें फैला रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। पार्टी ने चेताया कि इमरान की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की जिम्मेदारी है और किसी भी अनहोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रक्षा मंत्री का दावा— इमरान को जेल में VIP सुविधाएं

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान के पास जेल में टीवी, बाहर से आने वाला खाना, जिम उपकरण और मखमली बिस्तर तक मौजूद है। उन्होंने इसे अपनी जेल स्थितियों से तुलना करते हुए कहा कि वे ठंडे फर्श पर सोते थे और उन्हें कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिलती थी।

हाईकोर्ट ने मुलाकात की मंजूरी दी थी, फिर भी आदेश लागू नहीं

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2025 में इमरान को परिवार और वकीलों से नियमित मुलाकात की अनुमति दी थी। अक्टूबर 2025 में अदालत ने आदेश दोहराया, लेकिन जेल प्रशासन ने अब तक उनकी बहनों को एक भी बार मुलाकात नहीं कराई।

2 साल से जेल में कैद, 100 से अधिक केसों का सामना

इमरान खान भ्रष्टाचार और सरकारी गिफ्ट (तोशाखाना) बेचने जैसे आरोपों में 14 साल की सजा काट रहे हैं। अल-कादिर ट्रस्ट केस में भी उन पर, पत्नी बुशरा बीबी और 6 अन्य लोगों पर मामला दर्ज है।

अल-कादिर ट्रस्ट केस में मुख्य आरोप:

  • मलिक रियाज से मिली अरबों की जमीन और गिफ्ट्स के बदले सरकारी मामलों में लाभ पहुंचाना

  • ब्रिटेन से लौटाए गए 40 अरब रुपए की जानकारी कैबिनेट से छिपाना

  • ट्रस्ट के नाम पर जमीन लेकर धार्मिक यूनिवर्सिटी शुरू करना

  • रियाज के केस खत्म करवाने के आरोप

सरकारी अनुमान के अनुसार, यह घोटाला करीब 50 अरब रुपए का है।

बुशरा बीबी के ऑडियो लीक से बढ़ी मुश्किलें

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए एक ऑडियो में मलिक रियाज और उनकी बेटी को बुशरा बीबी के लिए 5 कैरेट डायमंड रिंग के बदले ठेकों और केस निपटाने की बातचीत करते सुना गया। माना जाता है कि ये लेनदेन अल-कादिर यूनिवर्सिटी की जमीन मिलने के बाद हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/world-updates-pakistani-leaders-statement-earthquake-and-flood-in-indonesia/article-38734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.