छतरपुर: बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Digital Desk

छतरपुर जिले में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय नरेंद्र विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

हादसा हरपालपुर थाना क्षेत्र के सौरा तिराहा के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को नौगांव अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया।

परिजनों के अनुसार, नरेंद्र सरसेड गांव के रहने वाले थे और हाल ही में छतरपुर सटई रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह एल्युमिनियम का काम करते थे। उनकी शादी छह साल पहले हुई थी और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 15 साल और 6 महीने है।

नरेंद्र अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। परिजन ने बताया कि रात में उनका फोन बंद था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से उनकी मौत की जानकारी मिली। घटना स्थल से उनके बैग, पैसे और मोबाइल भी गायब थे।

हरपालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और चोरी गए सामान के संबंध में भी जांच जारी है। मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर: बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Digital Desk

हादसा हरपालपुर थाना क्षेत्र के सौरा तिराहा के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को नौगांव अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया।

परिजनों के अनुसार, नरेंद्र सरसेड गांव के रहने वाले थे और हाल ही में छतरपुर सटई रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह एल्युमिनियम का काम करते थे। उनकी शादी छह साल पहले हुई थी और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 15 साल और 6 महीने है।

नरेंद्र अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। परिजन ने बताया कि रात में उनका फोन बंद था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से उनकी मौत की जानकारी मिली। घटना स्थल से उनके बैग, पैसे और मोबाइल भी गायब थे।

हरपालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और चोरी गए सामान के संबंध में भी जांच जारी है। मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhatarpur-a-young-man-returning-after-distributing-cards-for-his/article-38718

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.