छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: संविलियन से पहले नियुक्त शिक्षकों को ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिलेगा

Digital Desk

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद क्रमोन्नति (ग्रेडेशन) की मांग करने वाले 1,188 शिक्षकों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इस फैसले से करीब ढाई लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। जस्टिस एन.के. व्यास ने स्पष्ट किया कि संविलियन से पहले ये शिक्षाकर्मी स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन नहीं थे, इसलिए वे ग्रेडेशन के पात्र नहीं माने जा सकते।

मामला पंचायत विभाग में ग्रेड-3, 2 और 1 में नियुक्त शिक्षाकर्मियों का है, जिन्हें बाद में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद सहायक शिक्षक (एलबी), शिक्षक (एलबी) और व्याख्याता (एलबी) पद दिए गए थे। हालांकि, संविलियन से पहले की सेवा के लिए उन्हें ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिला।

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि 10 साल की सेवा पूरी करने पर वे ग्रेडेशन के हकदार हैं, और उन्होंने 2017 के आदेश और सोना साहू मामले का हवाला दिया। पर हाईकोर्ट ने कहा कि सोना साहू केस के हालात अलग हैं और इसे आधार नहीं बनाया जा सकता।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले पंचायत अधिनियम, 1993 के तहत नियुक्त थे और उनकी सेवा जनपद पंचायत के अधीन थी। संविलियन से पहले उन्हें नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने इसे सही ठहराया और कहा कि ग्रेडेशन के लिए आवश्यक 10 साल की सेवा केवल 1 जुलाई 2018 यानी संविलियन की तारीख से गिनी जाएगी।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि संविलियन नीति में पहले के शिक्षाकर्मी केवल संविलियन की तारीख से सरकारी शिक्षक माने जाएंगे और इससे पहले वेतन वृद्धि या ग्रेडेशन का दावा नहीं कर सकते।

सरकार ने बताया कि अगर याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला आता, तो हर शिक्षक को ₹3.5 लाख से ₹15 लाख तक का भुगतान करना पड़ता। खासकर क्लास 3 शिक्षक को सबसे अधिक फायदा होता, क्योंकि उनका पे स्केल संविलियन के बाद उच्च वर्ग में शामिल होता।

इस फैसले के बाद संविलियन से पहले नियुक्त शिक्षकों को ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिलेगा और वर्तमान नीति के अनुसार ही वेतनमान निर्धारित रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: संविलियन से पहले नियुक्त शिक्षकों को ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिलेगा

Digital Desk

मामला पंचायत विभाग में ग्रेड-3, 2 और 1 में नियुक्त शिक्षाकर्मियों का है, जिन्हें बाद में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद सहायक शिक्षक (एलबी), शिक्षक (एलबी) और व्याख्याता (एलबी) पद दिए गए थे। हालांकि, संविलियन से पहले की सेवा के लिए उन्हें ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिला।

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि 10 साल की सेवा पूरी करने पर वे ग्रेडेशन के हकदार हैं, और उन्होंने 2017 के आदेश और सोना साहू मामले का हवाला दिया। पर हाईकोर्ट ने कहा कि सोना साहू केस के हालात अलग हैं और इसे आधार नहीं बनाया जा सकता।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले पंचायत अधिनियम, 1993 के तहत नियुक्त थे और उनकी सेवा जनपद पंचायत के अधीन थी। संविलियन से पहले उन्हें नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने इसे सही ठहराया और कहा कि ग्रेडेशन के लिए आवश्यक 10 साल की सेवा केवल 1 जुलाई 2018 यानी संविलियन की तारीख से गिनी जाएगी।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि संविलियन नीति में पहले के शिक्षाकर्मी केवल संविलियन की तारीख से सरकारी शिक्षक माने जाएंगे और इससे पहले वेतन वृद्धि या ग्रेडेशन का दावा नहीं कर सकते।

सरकार ने बताया कि अगर याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला आता, तो हर शिक्षक को ₹3.5 लाख से ₹15 लाख तक का भुगतान करना पड़ता। खासकर क्लास 3 शिक्षक को सबसे अधिक फायदा होता, क्योंकि उनका पे स्केल संविलियन के बाद उच्च वर्ग में शामिल होता।

इस फैसले के बाद संविलियन से पहले नियुक्त शिक्षकों को ग्रेडेशन का लाभ नहीं मिलेगा और वर्तमान नीति के अनुसार ही वेतनमान निर्धारित रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-high-courts-decision-teachers-appointed-before-merger-will-not/article-38722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.