गुना: खाद की लाइन में खड़ी आदिवासी महिला की मौत, दो दिन से इंतजार कर रही थी

Digital Desk

गुना जिले के बागेरी खाद वितरण केंद्र पर दो दिन से लाइन में खड़ी एक आदिवासी महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया मामले की जानकारी पाकर कुशेपुर गांव रवाना हुए।

मृतका की पहचान भुरिया बाई के रूप में हुई है, जो कुशेपुर गांव की निवासी थीं। वह बागेरी डबल लॉक गोदाम से खाद लेने के लिए दो दिन से लाइन में खड़ी थीं। परिजनों के अनुसार, रात को जब वह वहीं आराम कर रही थीं, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और लगातार उल्टियां होने लगीं। उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिवार अब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि महिला को वॉमिटिंग की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। SDM को मौके पर भेज दिया गया है और प्रशासन स्थिति की जांच कर रहा है।

इस मामले पर बमोरी से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा कि किसानों को ठंड और खुले आसमान में लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा, “यदि प्रशासन कहता है कि पर्याप्त खाद उपलब्ध है, तो फिर किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रहा? इस सहरिया महिला की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा—सरकार या प्रशासन?”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गुना दौरे पर थे। उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को कुशेपुर भेजा गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कदम उठा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

गुना: खाद की लाइन में खड़ी आदिवासी महिला की मौत, दो दिन से इंतजार कर रही थी

Digital Desk

मृतका की पहचान भुरिया बाई के रूप में हुई है, जो कुशेपुर गांव की निवासी थीं। वह बागेरी डबल लॉक गोदाम से खाद लेने के लिए दो दिन से लाइन में खड़ी थीं। परिजनों के अनुसार, रात को जब वह वहीं आराम कर रही थीं, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और लगातार उल्टियां होने लगीं। उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिवार अब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि महिला को वॉमिटिंग की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। SDM को मौके पर भेज दिया गया है और प्रशासन स्थिति की जांच कर रहा है।

इस मामले पर बमोरी से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा कि किसानों को ठंड और खुले आसमान में लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा, “यदि प्रशासन कहता है कि पर्याप्त खाद उपलब्ध है, तो फिर किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रहा? इस सहरिया महिला की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा—सरकार या प्रशासन?”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गुना दौरे पर थे। उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को कुशेपुर भेजा गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कदम उठा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/death-of-tribal-woman-standing-in-line-for-guna-khaad/article-38716

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.