"काश दिल मान गया होता..." छतरपुर में टीआई अरविंद कुजूर की आत्महत्या के पीछे छिपी कहानी

Satyakatha

जवानी में “दिल है कि मानता नहीं” जैसे जुमले भले ही शायराना लगें, लेकिन जब उम्र ढलने लगे तो दिल को समझाना जरूरी हो जाता है। अफसोस कि छतरपुर कोतवाली के टीआई अरविंद कुजूर दिल को न समझा सके और नतीजतन उन्हें अपनी जान देनी पड़ी।

6 मार्च को टीआई कुजूर की रक्तरंजित लाश उनके सरकारी निवास में बरामद की गई। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पूरे घटनाक्रम की कड़ियाँ 21 वर्षीय महिला मित्र "राशि" (परिवर्तित नाम) और उसके साथी मोनू ठाकुर की ओर इशारा करती रहीं।

रिश्तों की हदें, खामोश सौदे और ब्लैकमेलिंग

राशि को टीआई कुजूर ने “अंडरकवर एजेंट” बना रखा था। वह न केवल हर महीने 50 से 70 हजार रुपये नकद देती थी, बल्कि कीमती मोबाइल, कार, ज्वेलरी और अन्य उपहार भी भेंट किए जाते थे। इन सबके पीछे उनकी कोशिश यही थी कि वह राशि को अपने करीब बनाए रखें।

कुछ समय बाद राशि ने मोनू ठाकुर नामक युवक को अपने मित्र के रूप में कुजूर से मिलवाया। यहीं से कुजूर और राशि के रिश्तों में खटास शुरू हो गई। मोनू, कुजूर पर हावी होने लगा और धीरे-धीरे दोनों ने टीआई को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

राशि, टीआई से पन्ना रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में प्लॉट की मांग कर रही थी और उसके इनकार करने पर साख को खत्म कर देने की धमकियाँ दी जा रही थीं।

पिछला कल और वर्तमान की परछाई

टीआई कुजूर का सेवाकाल भी विवादों से अछूता नहीं रहा। मंडला में उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पीड़िता से विवाह कर मामला निपटा लिया था। बाद में विभाग में पुनः बहाली हो गई। पन्ना और छतरपुर में उनकी कार्यशैली सख्त लेकिन विवादित मानी जाती थी।

आखिरी 30 घंटे और आत्मघात का फैसला

5 मार्च की सुबह 10 बजे से 6 मार्च शाम 5 बजे तक राशि और मोनू, कुजूर के घर पर थे। उसके एक घंटे बाद ही कुजूर ने खुद को गोली मार ली। यह संयोग नहीं, बल्कि परिस्थितियों की मजबूत श्रृंखला थी जिसने इस आत्मघात की नींव रखी।

पुलिस की जांच और खुलते राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट्स और अन्य सबूतों के आधार पर मामला गंभीर माना और दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जैसे—मोनू की महंगी स्कॉर्पियो गाड़ी भी कुजूर से मिली थी और राशि द्वारा लगातार की जा रही डिमांड्स, जिससे साफ था कि ब्लैकमेलिंग का खेल चरम पर था।

जब निजी रिश्ते पेशे की सीमाएं लांघ जाएं...

टीआई कुजूर की आत्महत्या केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि व्यवस्था, नैतिकता और व्यक्तिगत नियंत्रण की विफलता की कहानी है। जब निजी रिश्ते, सार्वजनिक कर्तव्यों की सीमाएं पार करने लगें, तो न केवल व्यक्ति टूटता है, बल्कि संस्थाएं भी प्रश्नों के घेरे में आ जाती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

"काश दिल मान गया होता..." छतरपुर में टीआई अरविंद कुजूर की आत्महत्या के पीछे छिपी कहानी

Satyakatha

6 मार्च को टीआई कुजूर की रक्तरंजित लाश उनके सरकारी निवास में बरामद की गई। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पूरे घटनाक्रम की कड़ियाँ 21 वर्षीय महिला मित्र "राशि" (परिवर्तित नाम) और उसके साथी मोनू ठाकुर की ओर इशारा करती रहीं।

रिश्तों की हदें, खामोश सौदे और ब्लैकमेलिंग

राशि को टीआई कुजूर ने “अंडरकवर एजेंट” बना रखा था। वह न केवल हर महीने 50 से 70 हजार रुपये नकद देती थी, बल्कि कीमती मोबाइल, कार, ज्वेलरी और अन्य उपहार भी भेंट किए जाते थे। इन सबके पीछे उनकी कोशिश यही थी कि वह राशि को अपने करीब बनाए रखें।

कुछ समय बाद राशि ने मोनू ठाकुर नामक युवक को अपने मित्र के रूप में कुजूर से मिलवाया। यहीं से कुजूर और राशि के रिश्तों में खटास शुरू हो गई। मोनू, कुजूर पर हावी होने लगा और धीरे-धीरे दोनों ने टीआई को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

राशि, टीआई से पन्ना रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में प्लॉट की मांग कर रही थी और उसके इनकार करने पर साख को खत्म कर देने की धमकियाँ दी जा रही थीं।

पिछला कल और वर्तमान की परछाई

टीआई कुजूर का सेवाकाल भी विवादों से अछूता नहीं रहा। मंडला में उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पीड़िता से विवाह कर मामला निपटा लिया था। बाद में विभाग में पुनः बहाली हो गई। पन्ना और छतरपुर में उनकी कार्यशैली सख्त लेकिन विवादित मानी जाती थी।

आखिरी 30 घंटे और आत्मघात का फैसला

5 मार्च की सुबह 10 बजे से 6 मार्च शाम 5 बजे तक राशि और मोनू, कुजूर के घर पर थे। उसके एक घंटे बाद ही कुजूर ने खुद को गोली मार ली। यह संयोग नहीं, बल्कि परिस्थितियों की मजबूत श्रृंखला थी जिसने इस आत्मघात की नींव रखी।

पुलिस की जांच और खुलते राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट्स और अन्य सबूतों के आधार पर मामला गंभीर माना और दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जैसे—मोनू की महंगी स्कॉर्पियो गाड़ी भी कुजूर से मिली थी और राशि द्वारा लगातार की जा रही डिमांड्स, जिससे साफ था कि ब्लैकमेलिंग का खेल चरम पर था।

जब निजी रिश्ते पेशे की सीमाएं लांघ जाएं...

टीआई कुजूर की आत्महत्या केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि व्यवस्था, नैतिकता और व्यक्तिगत नियंत्रण की विफलता की कहानी है। जब निजी रिश्ते, सार्वजनिक कर्तव्यों की सीमाएं पार करने लगें, तो न केवल व्यक्ति टूटता है, बल्कि संस्थाएं भी प्रश्नों के घेरे में आ जाती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/i-wish-the-heart-has-been-agreed-the-story-hidden/article-19098

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.