त्रिपुंड-त्रिनेत्र से सुशोभित हुए बाबा महाकाल, भस्म और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शनिवार तड़के उज्जैन स्थित विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार और भस्म आरती श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुई। भोर 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके साथ ही भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हुआ।

पूजन की शुरुआत जलाभिषेक से हुई। इसके बाद बाबा का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात बाबा का त्रिपुंड, चंद्र और त्रिनेत्र से अलंकृत कर मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान को भस्म अर्पित कर विशेष पूजन किया गया।

श्रृंगार में रजत से निर्मित शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला विशेष आकर्षण रही। बाबा को ड्रायफ्रूट से सजाया गया और उन्हें फल-मिष्ठान्न का भोग भी लगाया गया।

इस विशेष अवसर पर आयोजित भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में जाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं और बाबा महाकाल की जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

baba

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

त्रिपुंड-त्रिनेत्र से सुशोभित हुए बाबा महाकाल, भस्म और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शनिवार तड़के उज्जैन स्थित विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार और भस्म आरती श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुई। भोर 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके साथ ही भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हुआ।

पूजन की शुरुआत जलाभिषेक से हुई। इसके बाद बाबा का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात बाबा का त्रिपुंड, चंद्र और त्रिनेत्र से अलंकृत कर मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान को भस्म अर्पित कर विशेष पूजन किया गया।

श्रृंगार में रजत से निर्मित शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला विशेष आकर्षण रही। बाबा को ड्रायफ्रूट से सजाया गया और उन्हें फल-मिष्ठान्न का भोग भी लगाया गया।

इस विशेष अवसर पर आयोजित भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में जाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं और बाबा महाकाल की जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

baba

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-bhasma-who-was-adorned-with-tripund-trinitra-has-a/article-25762

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.