नेस्ले इंडिया का बड़ा फैसला: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, जानें डिटेल्स

Business News

फूड और बेवरेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि नेस्ले के शेयरधारकों को हर एक मौजूदा शेयर पर एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा।

नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में यह जानकारी साझा की। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि बोनस शेयर जारी करने का अंतिम निर्णय 24 जुलाई को होने वाली ईजीएम (असाधारण आम बैठक) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

1996 के बाद पहली बार बोनस शेयर का ऐलान

नेस्ले इंडिया ने बताया कि बोनस शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों को उसी मूल्य के बोनस शेयर के रूप में मिलेंगे। यह कंपनी के इतिहास में 1996 के बाद पहला मौका है जब इस तरह के बोनस शेयर जारी किए जाएंगे।

रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी बाकी

कंपनी ने कहा है कि बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। इसे बाद में तय कर स्टॉक एक्सचेंज के जरिए सूचित किया जाएगा।

बोनस शेयर के ऐलान के बाद शेयर की चाल

बोनस की घोषणा के बाद नेस्ले इंडिया के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। गुरुवार को दोपहर 12:34 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.90 रुपये (0.16%) की बढ़त के साथ 2408.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज कारोबार के दौरान यह शेयर 2404.00 रुपये के इंट्राडे लो और 2444.65 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा।

मार्केट कैप और 52 वीक रेंज

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, नेस्ले इंडिया का मौजूदा मार्केट कैप 2.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई 2777 रुपये और 52 वीक लो 2115 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: यह समाचार केवल निवेशकों की जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नेस्ले इंडिया का बड़ा फैसला: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, जानें डिटेल्स

Business News

नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में यह जानकारी साझा की। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि बोनस शेयर जारी करने का अंतिम निर्णय 24 जुलाई को होने वाली ईजीएम (असाधारण आम बैठक) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

1996 के बाद पहली बार बोनस शेयर का ऐलान

नेस्ले इंडिया ने बताया कि बोनस शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों को उसी मूल्य के बोनस शेयर के रूप में मिलेंगे। यह कंपनी के इतिहास में 1996 के बाद पहला मौका है जब इस तरह के बोनस शेयर जारी किए जाएंगे।

रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी बाकी

कंपनी ने कहा है कि बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। इसे बाद में तय कर स्टॉक एक्सचेंज के जरिए सूचित किया जाएगा।

बोनस शेयर के ऐलान के बाद शेयर की चाल

बोनस की घोषणा के बाद नेस्ले इंडिया के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। गुरुवार को दोपहर 12:34 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.90 रुपये (0.16%) की बढ़त के साथ 2408.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज कारोबार के दौरान यह शेयर 2404.00 रुपये के इंट्राडे लो और 2444.65 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा।

मार्केट कैप और 52 वीक रेंज

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, नेस्ले इंडिया का मौजूदा मार्केट कैप 2.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई 2777 रुपये और 52 वीक लो 2115 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: यह समाचार केवल निवेशकों की जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/nestle-indias-big-decision-will-be-available-on-every-1/article-25667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.