कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बॉक्सिंग में बड़ी सफलता, प्रीति-अंकुश फाइनल में; नीरज आज गोल्ड के लिए उतरेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क

On

दो मुक्केबाजों ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाकर मेडल किए पक्के, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी पेश करेंगे चुनौती

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का मेडल अभियान आगे बढ़ रहा है। बॉक्सिंग में प्रीति पवार और अंकुश पंघाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों की जीत से भारत के दो और पदक सुनिश्चित हो गए हैं और अब उनकी नजर खिताबी मुकाबले में गोल्ड मेडल पर होगी। वहीं, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा शुक्रवार देर रात फाइनल में उतरेंगे।

महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने भी इसी अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

नीरज के साथ दो और भारतीय फाइनल में

जेवलिन थ्रो का फाइनल भारतीय समयानुसार देर रात 12:45 बजे शुरू होगा। इस स्पर्धा में भारत के तीन खिलाड़ी मैदान में दिखाई देंगे। नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी क्वालिफिकेशन पार किया है।

क्वालिफिकेशन में नीरज ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने प्रदर्शन सुधारते हुए भाला 79.61 मीटर तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं लिया। 79.61 मीटर के प्रदर्शन के साथ वह क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे।

रोहित यादव ने 78.37 मीटर के साथ नौवां स्थान हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह 78.36 मीटर के प्रदर्शन के साथ दसवें नंबर पर रहे। इस तरह फाइनल में भारत की ओर से तीन खिलाड़ी गोल्ड मेडल की दौड़ में होंगे।

अरशद नदीम से फिर होगा नीरज का मुकाबला

फाइनल में नीरज के सामने पाकिस्तान के अरशद नदीम बड़ी चुनौती होंगे। श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे भी पदक के मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। रुमेश ने क्वालिफिकेशन में 82.84 मीटर का थ्रो कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था।

नीरज और अरशद की प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों पहली बार 2016 के साउथ एशियन गेम्स में आमने-सामने आए थे। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच कई मुकाबले हुए। पेरिस ओलिंपिक 2024 में अरशद ने 92.97 मीटर के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था, जबकि नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल विजेता बने थे।

90 मीटर क्लब में शामिल हो चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा ने 2025 की दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो किया था। इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले भारतीय जेवलिन थ्रोअर बनने की उपलब्धि हासिल की।

नीरज इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड, पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

बॉक्सिंग में आठ और भारतीयों पर नजर

भारत के कुल 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं। इनमें प्रीति और अंकुश फाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं। अब आठ अन्य भारतीय मुक्केबाजों के मुकाबलों पर नजर रहेगी।

जैस्मिन लांबोरिया, अरुंधति चौधरी और जदुमणि सिंह अपने-अपने वर्ग में फाइनल का टिकट हासिल करने उतरेंगे। इनके अलावा साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और नरेंद्र बरवाल भी सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना 75 किलोग्राम वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी।

जूडो और साइक्लिंग में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में

जूडो में भारत के हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे और यामिनी मौर्य अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले खेलेंगे। शुरुआती दौर की बाधा पार करने वाले खिलाड़ी अगले चरण में प्रवेश करेंगे।

ट्रैक साइक्लिंग में भी भारत की भागीदारी रहेगी। दिनेश कुमार और रोजित यांगलेम 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट में उतरेंगे। पुरुष केरिन में डेविड बेकहम एल्काचोहतूंगो और जेम्श सिंह कीथेल्लाकराम चुनौती पेश करेंगे।

लॉन बॉल्स में भी मुकाबले

लॉन बॉल्स में दिनेश कुमार और नवनीत सिंह की भारतीय जोड़ी पुरुष पेयर्स सेक्शनल मुकाबले में फॉकलैंड आइलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। महिला सिंगल्स में नयनमोनी सैकिया का मुकाबला जाम्बिया की मिल्ड्रेड म्कंडाविरे से होगा।

भारत के खाते में फिलहाल 17 पदक बताए गए हैं और टीम मेडल टैली में दसवें स्थान पर है। इनमें 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। गेम्स के आठवें दिन कुल 22 गोल्ड मेडल इवेंट निर्धारित हैं, जिनमें एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और जूडो की स्पर्धाएं शामिल हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2026 By Priyanka

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/big-success-for-india-in-boxing-in-commonwealth-games-preeti-ankush/article-60340

खबरें और भी हैं

छिंदवाड़ा से शुरू होगा CM मोहन यादव का जन-विश्वास दौरा, शिकायतकर्ताओं से सीधे करेंगे बात

टाप न्यूज

छिंदवाड़ा से शुरू होगा CM मोहन यादव का जन-विश्वास दौरा, शिकायतकर्ताओं से सीधे करेंगे बात

7 अगस्त को जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, CM हेल्पलाइन की चुनिंदा शिकायतों पर जानेंगे कार्रवाई की...
मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ा से शुरू होगा CM मोहन यादव का जन-विश्वास दौरा, शिकायतकर्ताओं से सीधे करेंगे बात

शिव मंदिर में सनग्लासेज पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करने पहुंचीं अभिनेत्री ने पूजा के दौरान नहीं उतारा काला चश्मा, वीडियो सामने आने...
बालीवुड 
शिव मंदिर में सनग्लासेज पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

‘रामायण’ ट्रेलर की चर्चा के बीच सीता बनीं कंगना की पुरानी तस्वीर वायरल, पोस्ट में लिबरल्स पर कसा तंज

स्कूल के नाटक में माता सीता का किरदार निभा चुकी हैं कंगना रनोट; पुरानी तस्वीर में आशीर्वाद की मुद्रा में...
बालीवुड 
‘रामायण’ ट्रेलर की चर्चा के बीच सीता बनीं कंगना की पुरानी तस्वीर वायरल, पोस्ट में लिबरल्स पर कसा तंज

टीम इंडिया की ऑरेंज हॉकी जर्सी पर बढ़ा विवाद, खिलाड़ियों की सहमति के दावे पर उठे सवाल

वर्ल्ड कप से पहले बदला भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग; रिपोर्ट में खिलाड़ी ने कहा- हमसे नहीं मांगी...
स्पोर्ट्स 
टीम इंडिया की ऑरेंज हॉकी जर्सी पर बढ़ा विवाद, खिलाड़ियों की सहमति के दावे पर उठे सवाल

बिजनेस

त्वचा के अनुकूल मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग, डॉक्टरों ने सामग्री (Ingredients) पर ध्यान देने की दी सलाह त्वचा के अनुकूल मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग, डॉक्टरों ने सामग्री (Ingredients) पर ध्यान देने की दी सलाह
  महिलाओं की मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी देखभाल अब केवल अधिक अवशोषण (Absorbency) और लीकेज से सुरक्षा तक सीमित
पीएम मोदी के कथित एडिटेड वीडियो मामले में कार्रवाई तेज, मेटा इंडिया हेड समेत कई पर FIR दर्ज
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट शुरुआत, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
टेलीग्राम फाउंडर पर रूस का बड़ा एक्शन, अडाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा; WhatsApp Web पर आया नया फीचर
शाहरुख खान का नया परफ्यूम बना लोगों का नया फेवरेट, Gen Z से मिल रहे हैं जबरदस्त रिव्यूज़... आखिर कौन सा है ये ब्रांड?
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.