नक्सलवाद पर सियासी एकता: भाजपा सरकार के प्रयासों की कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने की सराहना, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया संवाद

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर एक सकारात्मक राजनीतिक संकेत सामने आया है, जहां सत्ता और विपक्ष एकजुट दिखाई दे रहे हैं।

 पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार के प्रयासों की खुलकर सराहना की है, जिसे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी सराहा और स्वयं उन्हें फोन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस संवाद की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने साहू समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं की सकारात्मक सोच के लिए उनका आभार प्रकट किया है। शर्मा ने कहा, “हमारी सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विपक्ष का सहयोग मिलना एक बड़ा संकेत है कि लाल आतंक के खिलाफ अब राजनीतिक एकजुटता कायम हो रही है।”

इस बातचीत के दौरान विजय शर्मा ने साहू को बस्तर क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी दी, जिसमें बस्तर ओलंपिक, बस्तर पुंडम और नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिए जाने की बात शामिल है।

इसके अतिरिक्त, शर्मा ने बताया कि नक्सलियों से संघर्ष में बलिदान देने वाले जवानों और नागरिकों की स्मृति में 500 से अधिक बलिदानी स्मारक बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्मारक में संगमरमर की मूर्ति स्थापित की जाएगी और इसके निर्माण पर ₹3,03,000 का खर्च आएगा। इस पर धनेंद्र साहू ने कहा, "बलिदानियों के सम्मान में यह एक सराहनीय कदम है। इससे उनके परिवारों को भावनात्मक संबल मिलेगा।"

उप मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी हमले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे इस बार व्यक्तिगत रूप से स्थल पर जाकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस पर साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “झीरम एक ऐसा विषय है जो किसी भी दल की सीमा से परे है, और इसमें हर नेता की भावनाएं एक जैसी हैं।”

इस समन्वयपूर्ण संवाद से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग की भावना बन रही है, जो राज्य में शांति स्थापना की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

नक्सलवाद पर सियासी एकता: भाजपा सरकार के प्रयासों की कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने की सराहना, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया संवाद

Raipur, cg

 पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार के प्रयासों की खुलकर सराहना की है, जिसे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी सराहा और स्वयं उन्हें फोन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस संवाद की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने साहू समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं की सकारात्मक सोच के लिए उनका आभार प्रकट किया है। शर्मा ने कहा, “हमारी सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विपक्ष का सहयोग मिलना एक बड़ा संकेत है कि लाल आतंक के खिलाफ अब राजनीतिक एकजुटता कायम हो रही है।”

इस बातचीत के दौरान विजय शर्मा ने साहू को बस्तर क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी दी, जिसमें बस्तर ओलंपिक, बस्तर पुंडम और नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिए जाने की बात शामिल है।

इसके अतिरिक्त, शर्मा ने बताया कि नक्सलियों से संघर्ष में बलिदान देने वाले जवानों और नागरिकों की स्मृति में 500 से अधिक बलिदानी स्मारक बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्मारक में संगमरमर की मूर्ति स्थापित की जाएगी और इसके निर्माण पर ₹3,03,000 का खर्च आएगा। इस पर धनेंद्र साहू ने कहा, "बलिदानियों के सम्मान में यह एक सराहनीय कदम है। इससे उनके परिवारों को भावनात्मक संबल मिलेगा।"

उप मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी हमले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे इस बार व्यक्तिगत रूप से स्थल पर जाकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस पर साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “झीरम एक ऐसा विषय है जो किसी भी दल की सीमा से परे है, और इसमें हर नेता की भावनाएं एक जैसी हैं।”

इस समन्वयपूर्ण संवाद से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग की भावना बन रही है, जो राज्य में शांति स्थापना की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/political-unity-bjp-governments-efforts-on-naxalism-congress-leader-dhanendra/article-19472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.