MP बोर्ड की बड़ी पहल: अब साल में दो बार होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, पूरक परीक्षा होगी खत्म

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी.

पहली फरवरी-मार्च में और दूसरी जुलाई-अगस्त में। खास बात यह है कि अब पारंपरिक ‘पूरक परीक्षा’ की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। यह निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन कर लागू किया गया है, जिसकी अधिसूचना राज्य के राजपत्र में भी प्रकाशित हो चुकी है।

दोनों परीक्षाओं के आधार पर बनेगा फाइनल रिजल्ट

नई व्यवस्था के तहत छात्रों के वार्षिक परीक्षा परिणाम को पहली और दूसरी दोनों परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को सुधार का अवसर देना है ताकि फेल होने पर साल बर्बाद न हो।

पहली परीक्षा में यदि कोई छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो जाता है या अनुपस्थित रहता है, तो वह जुलाई-अगस्त में आयोजित द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेगा। इसके साथ ही जो छात्र किसी विषय में पास हो गए हैं, लेकिन अंक सुधारना चाहते हैं, वे भी दूसरी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

द्वितीय परीक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रिया

छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। हालांकि एक शर्त यह भी है कि दूसरी परीक्षा में वही विषय लिए जा सकेंगे जो पहली परीक्षा में लिए गए थे — विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

अस्थायी प्रवेश की सुविधा भी मिलेगी

वे छात्र जो द्वितीय परीक्षा में भाग ले रहे होंगे, उन्हें परिणाम घोषित होने तक संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय में अस्थायी रूप से अगली कक्षा में प्रवेश लेने की अनुमति दी जाएगी। यदि वे द्वितीय परीक्षा में सफल होते हैं तो उनकी उपस्थिति को नियमित रूप से मान्यता दी जाएगी।

पुनर्गणना का विकल्प रहेगा उपलब्ध

द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित छात्रों को भी बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंकों की पुनर्गणना (रिवैल्यूएशन) के लिए आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

नई व्यवस्था से क्या बदलेगा?

  • छात्रों को साल बचाने का मिलेगा दूसरा मौका

  • पूरक परीक्षा की जगह अब पूर्ण बोर्ड परीक्षा

  • फेल या अंक सुधार चाहने वाले सभी छात्र लाभान्वित होंगे

  • शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और लचीलापन बढ़ेगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

MP बोर्ड की बड़ी पहल: अब साल में दो बार होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, पूरक परीक्षा होगी खत्म

BHOPAL, MP

पहली फरवरी-मार्च में और दूसरी जुलाई-अगस्त में। खास बात यह है कि अब पारंपरिक ‘पूरक परीक्षा’ की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। यह निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन कर लागू किया गया है, जिसकी अधिसूचना राज्य के राजपत्र में भी प्रकाशित हो चुकी है।

दोनों परीक्षाओं के आधार पर बनेगा फाइनल रिजल्ट

नई व्यवस्था के तहत छात्रों के वार्षिक परीक्षा परिणाम को पहली और दूसरी दोनों परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को सुधार का अवसर देना है ताकि फेल होने पर साल बर्बाद न हो।

पहली परीक्षा में यदि कोई छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो जाता है या अनुपस्थित रहता है, तो वह जुलाई-अगस्त में आयोजित द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेगा। इसके साथ ही जो छात्र किसी विषय में पास हो गए हैं, लेकिन अंक सुधारना चाहते हैं, वे भी दूसरी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

द्वितीय परीक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रिया

छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। हालांकि एक शर्त यह भी है कि दूसरी परीक्षा में वही विषय लिए जा सकेंगे जो पहली परीक्षा में लिए गए थे — विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

अस्थायी प्रवेश की सुविधा भी मिलेगी

वे छात्र जो द्वितीय परीक्षा में भाग ले रहे होंगे, उन्हें परिणाम घोषित होने तक संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय में अस्थायी रूप से अगली कक्षा में प्रवेश लेने की अनुमति दी जाएगी। यदि वे द्वितीय परीक्षा में सफल होते हैं तो उनकी उपस्थिति को नियमित रूप से मान्यता दी जाएगी।

पुनर्गणना का विकल्प रहेगा उपलब्ध

द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित छात्रों को भी बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंकों की पुनर्गणना (रिवैल्यूएशन) के लिए आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

नई व्यवस्था से क्या बदलेगा?

  • छात्रों को साल बचाने का मिलेगा दूसरा मौका

  • पूरक परीक्षा की जगह अब पूर्ण बोर्ड परीक्षा

  • फेल या अंक सुधार चाहने वाले सभी छात्र लाभान्वित होंगे

  • शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और लचीलापन बढ़ेगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-big-initiative-of-mp-board-will-now-be-held/article-19483

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.