मंदसौर में किसान सम्मेलन और एग्री-हॉर्टी एक्सपो का शुभारंभ, सात प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Mandsaur

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में शुक्रवार को किसान सम्मेलन एवं एग्री-हॉर्टी एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस एक्सपो का उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीक, नवाचार और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी आधुनिक जानकारियों को किसानों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में लगभग 250 निवेशकों ने भाग लिया, जो मसाला और औषधीय फसलों पर आधारित कृषि परियोजनाओं में रुचि दिखा रहे हैं।

सात प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

इस सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा चयनित सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले किसानों में दलौदा के डॉ. राकेश पाटीदार का नाम प्रमुख है, जो अलसी के डंठल से रेशा निकालने का अभिनव कार्य कर रहे हैं। सिंदपन के शुभम शर्मा वर्मी कंपोस्ट, मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती के माध्यम से किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। मंदसौर के अनुशील गुप्ता 500 से अधिक किसानों के साथ मिलकर गाजर की कांट्रैक्ट फार्मिंग कर रहे हैं।

नौकरी छोड़ी, अपनाई जैविक खेती

धलपट गांव के जितेंद्र पाटीदार ने सरकारी नौकरी छोड़कर सौर ऊर्जा आधारित ड्रिप सिंचाई प्रणाली से फलों की जैविक खेती को अपनाया है। वहीं, जग्गाखेड़ी के लक्ष्मीनारायण माली शेडनेट हाउस में फूलों की खेती कर रहे हैं। पिपल्या जोधा के नरेंद्र सिंह बोराना ने भी सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर पशुपालन और जैविक खेती को अपना लिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में

मुख्यमंत्री की सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की कोशिश की, जिन्हें सीतामऊ के गुरुकृपा होटल के समीप से पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से सभा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ।

वैज्ञानिकों की मौजूदगी में साझा होंगे अनुभव

इस सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की उपयोगिता को और बढ़ाया। सफल किसानों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे अन्य किसानों को आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की प्रेरणा मिली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

मंदसौर में किसान सम्मेलन और एग्री-हॉर्टी एक्सपो का शुभारंभ, सात प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Mandsaur

इस एक्सपो का उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीक, नवाचार और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी आधुनिक जानकारियों को किसानों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में लगभग 250 निवेशकों ने भाग लिया, जो मसाला और औषधीय फसलों पर आधारित कृषि परियोजनाओं में रुचि दिखा रहे हैं।

सात प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

इस सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा चयनित सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले किसानों में दलौदा के डॉ. राकेश पाटीदार का नाम प्रमुख है, जो अलसी के डंठल से रेशा निकालने का अभिनव कार्य कर रहे हैं। सिंदपन के शुभम शर्मा वर्मी कंपोस्ट, मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती के माध्यम से किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। मंदसौर के अनुशील गुप्ता 500 से अधिक किसानों के साथ मिलकर गाजर की कांट्रैक्ट फार्मिंग कर रहे हैं।

नौकरी छोड़ी, अपनाई जैविक खेती

धलपट गांव के जितेंद्र पाटीदार ने सरकारी नौकरी छोड़कर सौर ऊर्जा आधारित ड्रिप सिंचाई प्रणाली से फलों की जैविक खेती को अपनाया है। वहीं, जग्गाखेड़ी के लक्ष्मीनारायण माली शेडनेट हाउस में फूलों की खेती कर रहे हैं। पिपल्या जोधा के नरेंद्र सिंह बोराना ने भी सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर पशुपालन और जैविक खेती को अपना लिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने लिया हिरासत में

मुख्यमंत्री की सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की कोशिश की, जिन्हें सीतामऊ के गुरुकृपा होटल के समीप से पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से सभा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ।

वैज्ञानिकों की मौजूदगी में साझा होंगे अनुभव

इस सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की उपयोगिता को और बढ़ाया। सफल किसानों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे अन्य किसानों को आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की प्रेरणा मिली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kisan-sammelan-in-mandsaur-and-agri-hurti-expo-will-be-inaugurated/article-19499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.