मोहम्मद शमी ने किया कमाल तो टूट जाएगा ऑस्ट्रेलियाई और कीवी दिग्गज का कीर्तिमान

Sports Desk

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी अब तक 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट लेते ही वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। ग्रुप-ए का ये मुकाबला दुबई में 2 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी ताकि ग्रुप में टॉप पर फिनिश कर सके। भारत और न्यूजीलैंड अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, तो ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से काफी उम्मीदें होंगी, जो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में गेंद से कुछ खास नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ शमी ने 8 ओवर गेंदबाजी की लेकिन कोई विकेट नहीं झटक सके। अब उनका लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुे टीम इंडिया को जीत दिलाना होगा।

शमी कर सकते हैं कमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी के निशाने पर कुछ रिकॉर्ड भी होंगे। अगर शमी आज के मैच में 1 विकेट निकालने में सफल होते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज डेनिस लिली को पीछे छोड़ देंगे। डेनिस लिली और मोहम्मद शमी दोनों के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 458-458 विकेट दर्ज हैं। विकेट का खाता खुलते ही भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से आगे निकल जाएंगे। लिली ने 133 मैचों की 195 पारियों में 458 विकेट झटके थे जबकि शमी ने इतने ही विकेट 194 मैचों की 251 पारियों में झटके हैं।

शमी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

शमी अगर 2 विकेट चटकाते हैं, तो वह एक ही झटके में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाजों को पछाड़ देंगे। वनडे में भारतीय तेज गेंदबाज ने 105 वनडे मैचों की 104 पारियों में 202 विकेट अपने नाम किए हैं। 2 विकेट लेते ही वह वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में न्यूजीलैंड के क्रिस हैरिस और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज क्रेग मैकडरमोट से आगे निकल जाएंगे। दोनों ही गेंदबाजों ने वनडे में 203 विकेट झटकने का बड़ा कारनामा किया था। अब शमी के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में दोनों से आगे निकलने का शानदार मौका है।

सबसे आगे निकलने का मौका

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ने अब तक 5 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था लेकिन दूसरे मैच में कोई विकेट नहीं ले सके। शमी अगर 3 विकेट लेते हैं, तो वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 7 विकेट के साथ टॉप पर हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मोहम्मद शमी ने किया कमाल तो टूट जाएगा ऑस्ट्रेलियाई और कीवी दिग्गज का कीर्तिमान

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। ग्रुप-ए का ये मुकाबला दुबई में 2 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी ताकि ग्रुप में टॉप पर फिनिश कर सके। भारत और न्यूजीलैंड अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, तो ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से काफी उम्मीदें होंगी, जो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में गेंद से कुछ खास नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ शमी ने 8 ओवर गेंदबाजी की लेकिन कोई विकेट नहीं झटक सके। अब उनका लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुे टीम इंडिया को जीत दिलाना होगा।

शमी कर सकते हैं कमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी के निशाने पर कुछ रिकॉर्ड भी होंगे। अगर शमी आज के मैच में 1 विकेट निकालने में सफल होते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज डेनिस लिली को पीछे छोड़ देंगे। डेनिस लिली और मोहम्मद शमी दोनों के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 458-458 विकेट दर्ज हैं। विकेट का खाता खुलते ही भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से आगे निकल जाएंगे। लिली ने 133 मैचों की 195 पारियों में 458 विकेट झटके थे जबकि शमी ने इतने ही विकेट 194 मैचों की 251 पारियों में झटके हैं।

शमी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

शमी अगर 2 विकेट चटकाते हैं, तो वह एक ही झटके में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाजों को पछाड़ देंगे। वनडे में भारतीय तेज गेंदबाज ने 105 वनडे मैचों की 104 पारियों में 202 विकेट अपने नाम किए हैं। 2 विकेट लेते ही वह वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में न्यूजीलैंड के क्रिस हैरिस और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज क्रेग मैकडरमोट से आगे निकल जाएंगे। दोनों ही गेंदबाजों ने वनडे में 203 विकेट झटकने का बड़ा कारनामा किया था। अब शमी के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में दोनों से आगे निकलने का शानदार मौका है।

सबसे आगे निकलने का मौका

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ने अब तक 5 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था लेकिन दूसरे मैच में कोई विकेट नहीं ले सके। शमी अगर 3 विकेट लेते हैं, तो वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 7 विकेट के साथ टॉप पर हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mohammed-shami-will-break-amazing-australian-and-kiwi-veteran-record/article-12313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.