छत्तीसगढ़ में माजदा और ट्रेलर की भिड़ंत, 14 की मौत, कई घायल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के पास खरोरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें माजदा वाहन और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में माजदा वाहन में सवार 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया और पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खरोरा रोड के बंगोली गांव के पास हुआ, जहां माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे। वाहन जैसे ही ट्रेलर से टकराया, जोरदार आवाज के साथ यह भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था की है।

घटनास्थल पर प्रशासन की तत्परता:
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, और एडिशनल एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी इस हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा:
पुलिस के मुताबिक, माजदा वाहन में सवार लोग ग्राम चटौद थाना क्षेत्र के निवासी थे और वे छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाना बनारसी गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायलों को इलाज मिल रहा है:
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने सभी घायलों को सबसे बेहतर इलाज देने का आश्वासन दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में माजदा और ट्रेलर की भिड़ंत, 14 की मौत, कई घायल

Raipur, CG

इस हादसे में माजदा वाहन में सवार 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया और पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खरोरा रोड के बंगोली गांव के पास हुआ, जहां माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे। वाहन जैसे ही ट्रेलर से टकराया, जोरदार आवाज के साथ यह भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था की है।

घटनास्थल पर प्रशासन की तत्परता:
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, और एडिशनल एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी इस हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा:
पुलिस के मुताबिक, माजदा वाहन में सवार लोग ग्राम चटौद थाना क्षेत्र के निवासी थे और वे छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाना बनारसी गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायलों को इलाज मिल रहा है:
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने सभी घायलों को सबसे बेहतर इलाज देने का आश्वासन दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/majda-and-trailer-collided-in-chhattisgarh-14-killed/article-20531

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.