मध्य प्रदेश के पांच संभागों में बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ कई जिलों में बरसेंगे बादल

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अरब सागर से रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार, 11 मई को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन हवा में बढ़ी नमी के कारण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह अरब सागर से बढ़ती नमी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र के ऊपर ऊपरी हवा के स्तर पर चक्रवातीय घेरा बना है। सौराष्ट्र से लेकर मध्य अरब सागर तक फैली द्रोणिका के कारण अरब सागर से लगातार नमी प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसी के चलते कई जिलों में बारिश हो रही है।

सोमवार को भी बारिश की संभावना, 14 मई से मौसम में सुधार

मौसम विभाग ने सोमवार, 12 मई को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और रीवा संभाग सहित कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि 14 मई के बाद मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।

रविवार को कई जिलों में तेज आंधी और बारिश, ओलावृष्टि भी हुई दर्ज

रविवार को राजधानी भोपाल सहित मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर जिलों में तेज हवाएं चलीं और जोरदार बारिश हुई। अशोकनगर में ओलावृष्टि की भी सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में तेज हवाओं और बारिश की आशंका बनी हुई है। ग्वालियर, इंदौर और भोपाल सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी बादल गरजने और बरसने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश के पांच संभागों में बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ कई जिलों में बरसेंगे बादल

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अरब सागर से रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार, 11 मई को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन हवा में बढ़ी नमी के कारण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह अरब सागर से बढ़ती नमी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र के ऊपर ऊपरी हवा के स्तर पर चक्रवातीय घेरा बना है। सौराष्ट्र से लेकर मध्य अरब सागर तक फैली द्रोणिका के कारण अरब सागर से लगातार नमी प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसी के चलते कई जिलों में बारिश हो रही है।

सोमवार को भी बारिश की संभावना, 14 मई से मौसम में सुधार

मौसम विभाग ने सोमवार, 12 मई को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और रीवा संभाग सहित कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि 14 मई के बाद मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।

रविवार को कई जिलों में तेज आंधी और बारिश, ओलावृष्टि भी हुई दर्ज

रविवार को राजधानी भोपाल सहित मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर जिलों में तेज हवाएं चलीं और जोरदार बारिश हुई। अशोकनगर में ओलावृष्टि की भी सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में तेज हवाओं और बारिश की आशंका बनी हुई है। ग्वालियर, इंदौर और भोपाल सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी बादल गरजने और बरसने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-five-divisions-of-madhya-pradesh-rain-will-rain-in/article-20517

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.