MP : बालाघाट दौरे पर सीएम यादव, 7500 खदानों की हुई जियो टैगिंग, बिजली की होगी कटौती

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट से गोंदिया के लिए रवाना होंगे, और लगभग 12:50 बजे गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से लांजी तहसील के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:10 बजे लांजी पहुंचकर वे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लांजी की बावड़ी में किए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे। फिर, रानी अवंति बाई स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव, 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वे कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद, सीएम 3 बजे गोंदिया एयरपोर्ट लौटेंगे और 3:20 बजे बाय प्लेन भोपाल के लिए रवाना होंगे।

बिजली कटौती होने वाले इलाके:

  • सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक 11 नंबर, ई-6, ई-7, अरेरा कॉलोनी और आसपास।

  • सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक 74 बंगलों, न्यू मार्केट और आसपास।

  • सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक सांची कॉम्प्लेक्स, 6 नंबर बस स्टॉप, नूतन कॉलेज, अंकुर स्कूल, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, मचना कॉलोनी, सरिता कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र।

अवैध खनन रोकने के लिए सरकार का सख्त कदम:
मध्य प्रदेश में अवैध खनन पर काबू पाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। जल्द ही इस पर ऑनलाइन निगरानी तंत्र की शुरुआत की जाएगी। खनिज विभाग, रेत और अन्य खनिजों की निगरानी के लिए एक नया तंत्र तैयार कर रहा है। अब तक 7500 से अधिक खदानों की जियो टैगिंग की जा चुकी है, जिससे स्वीकृत मात्रा से अधिक खनन होने पर तुरंत जानकारी मिल सकेगी।

यह पहल प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By दैनिक जागरण

MP : बालाघाट दौरे पर सीएम यादव, 7500 खदानों की हुई जियो टैगिंग, बिजली की होगी कटौती

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट से गोंदिया के लिए रवाना होंगे, और लगभग 12:50 बजे गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से लांजी तहसील के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:10 बजे लांजी पहुंचकर वे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लांजी की बावड़ी में किए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे। फिर, रानी अवंति बाई स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव, 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वे कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद, सीएम 3 बजे गोंदिया एयरपोर्ट लौटेंगे और 3:20 बजे बाय प्लेन भोपाल के लिए रवाना होंगे।

बिजली कटौती होने वाले इलाके:

  • सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक 11 नंबर, ई-6, ई-7, अरेरा कॉलोनी और आसपास।

  • सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक 74 बंगलों, न्यू मार्केट और आसपास।

  • सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक सांची कॉम्प्लेक्स, 6 नंबर बस स्टॉप, नूतन कॉलेज, अंकुर स्कूल, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, मचना कॉलोनी, सरिता कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र।

अवैध खनन रोकने के लिए सरकार का सख्त कदम:
मध्य प्रदेश में अवैध खनन पर काबू पाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। जल्द ही इस पर ऑनलाइन निगरानी तंत्र की शुरुआत की जाएगी। खनिज विभाग, रेत और अन्य खनिजों की निगरानी के लिए एक नया तंत्र तैयार कर रहा है। अब तक 7500 से अधिक खदानों की जियो टैगिंग की जा चुकी है, जिससे स्वीकृत मात्रा से अधिक खनन होने पर तुरंत जानकारी मिल सकेगी।

यह पहल प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-yadav-on-mp-balaghat-tour-will-be-cut-by/article-20527

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.