रिजवान अपनी ही पिच नहीं पढ़ पाए, इस फैसले ने न्यूजीलैंड का करा दिया फायदा, पाकिस्तान को मिली हार

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी के ओपनर मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसकी कीमत उनकी टीम ने चुकाई. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 320 रन लगा दिए, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 260 रनों पर ढेर हो गई.

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. कीवी टीम ने कराची में 60 रनों से दमदार जीत दर्ज की. इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम का कमबैक मुश्किल लग रहा है. वो टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर आ गई है. इस हार के पीछे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक फैसला है. दरअसल, वो अपनी होम कंडिशन में पिच को नहीं पढ़ पाए और टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का मौका दे दिया. सबसे बड़ी बात ये कि हार के बावजूद उन्हें अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ. उनके मुताबिक पहले बल्लेबाजी करना मुश्किल था, जबकि कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम का मानना था कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करने से उन्हें फायदा हुआ.

पाकिस्तान ने चुकाई फैसले की कीमत

मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसकी कीमत पाकिस्तानी टीम ने चुकाई. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 320 रन लगा दिए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 260 रनों पर ढेर हो गई. हार के बाद रिजवान ने कहा कि ‘हमने पिच और कंडिशन को देखा, पिच पर पहले बैटिंग करना आसान नहीं था. लेकिन विल यंग और टॉम लैथम ने इसे आसान बना दिया. हमने लाहौर की तरह गलती की और अंत में बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. वहीं चेज करते हुए अच्छा स्टार्ट नहीं किया.’

वहीं कीवी टीम के बल्लेबाज ने जीत के बाद कहा कि ‘ओस नहीं गिरने के कारण उनकी टीम को फायदा हुआ. स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी और उन्हें खेलना मुश्किल लग रहा था. दूसरी पारी में गेंदबाजी करना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ.’ बता दें मुकाबले से पहले भी कई एक्सपर्ट ने कहा था कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना फायदेमंद होगा, क्योंकि कराची में बहुत कम ओस पड़ रही है. पाकिस्तान की हार के बाद रिजवान के फैसले की जमकर आलोचना हुई.

बाहर होने के कगार पर पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. लेकिन कराची में मिली हार के बाद पाकिस्तान का नॉकआउट राउंड में जाना मुश्किल लग रहा है. क्योंकि न्यूजीलैंड से हारने के बाद उसने 2 पॉइंट तो गंवाए ही हैं, साथ ही टीम का नेट रन रेट -1.200 हो गया है. अब अगले राउंड में जाने के लिए भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जीतना जरूरी हो गया है, जो फिलहाल मुश्किल लग रहा है. बता दें इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में आखिरी पायदान पर है. वहीं न्यूजीलैंड 2 अंक के साथ टॉप पर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रिजवान अपनी ही पिच नहीं पढ़ पाए, इस फैसले ने न्यूजीलैंड का करा दिया फायदा, पाकिस्तान को मिली हार

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. कीवी टीम ने कराची में 60 रनों से दमदार जीत दर्ज की. इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम का कमबैक मुश्किल लग रहा है. वो टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर आ गई है. इस हार के पीछे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक फैसला है. दरअसल, वो अपनी होम कंडिशन में पिच को नहीं पढ़ पाए और टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का मौका दे दिया. सबसे बड़ी बात ये कि हार के बावजूद उन्हें अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ. उनके मुताबिक पहले बल्लेबाजी करना मुश्किल था, जबकि कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम का मानना था कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करने से उन्हें फायदा हुआ.

पाकिस्तान ने चुकाई फैसले की कीमत

मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसकी कीमत पाकिस्तानी टीम ने चुकाई. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 320 रन लगा दिए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 260 रनों पर ढेर हो गई. हार के बाद रिजवान ने कहा कि ‘हमने पिच और कंडिशन को देखा, पिच पर पहले बैटिंग करना आसान नहीं था. लेकिन विल यंग और टॉम लैथम ने इसे आसान बना दिया. हमने लाहौर की तरह गलती की और अंत में बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. वहीं चेज करते हुए अच्छा स्टार्ट नहीं किया.’

वहीं कीवी टीम के बल्लेबाज ने जीत के बाद कहा कि ‘ओस नहीं गिरने के कारण उनकी टीम को फायदा हुआ. स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी और उन्हें खेलना मुश्किल लग रहा था. दूसरी पारी में गेंदबाजी करना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ.’ बता दें मुकाबले से पहले भी कई एक्सपर्ट ने कहा था कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना फायदेमंद होगा, क्योंकि कराची में बहुत कम ओस पड़ रही है. पाकिस्तान की हार के बाद रिजवान के फैसले की जमकर आलोचना हुई.

बाहर होने के कगार पर पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. लेकिन कराची में मिली हार के बाद पाकिस्तान का नॉकआउट राउंड में जाना मुश्किल लग रहा है. क्योंकि न्यूजीलैंड से हारने के बाद उसने 2 पॉइंट तो गंवाए ही हैं, साथ ही टीम का नेट रन रेट -1.200 हो गया है. अब अगले राउंड में जाने के लिए भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जीतना जरूरी हो गया है, जो फिलहाल मुश्किल लग रहा है. बता दें इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में आखिरी पायदान पर है. वहीं न्यूजीलैंड 2 अंक के साथ टॉप पर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rizwan-could-not-read-his-own-pitch-this-decision-has/article-10893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.