जबलपुर में सरकारी वकील रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार: कहा- पैसे नहीं दिए तो अपील का रास्ता बंद कर दूंगी

Jabalpur, MP

जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला अदालत में पदस्थ अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त को लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 आरोप है कि उन्होंने एक पीड़ित से अपील फाइल करने के एवज में पैसे की मांग की थी।

रुपए नहीं देने पर धमकी दी थी – ‘ऐसा पत्र बनाऊंगी कि हाईकोर्ट तक नहीं पहुंच सकोगे’

शिकायतकर्ता बिहारी लाल रजक ने बताया कि वर्ष 2022 में दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपी को निचली अदालत से दोषमुक्त करार दिया गया था। शासन की ओर से पुनः अपील दायर करने के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त को आदेश मिला था। लेकिन उन्होंने रजक से कहा कि अगर 15 हजार रुपए नहीं दिए तो वे दस्तावेज़ इस प्रकार तैयार करेंगी कि आगे उच्च न्यायालय में अपील ही न हो सके।

लोकायुक्त की टीम ने सिविल लाइन स्थित घर में की कार्रवाई

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त एसपी जबलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के तहत मंगलवार को बिहारी लाल को रिश्वत की राशि लेकर सिविल लाइन स्थित सरकारी वकील के घर भेजा गया। जैसे ही कुक्कू दत्त ने पैसे स्वीकार किए, लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त ने आरोपी वकील के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

न्याय के नाम पर सौदेबाजी का खुलासा

इस मामले ने न्याय व्यवस्था में व्याप्त उन स्याह पहलुओं को उजागर किया है, जहां पीड़ितों से न्याय के बदले पैसे वसूले जाते हैं। आम जनता को जहां न्याय की उम्मीद होती है, वहां रिश्वतखोरी जैसे मामलों से विश्वास डगमगाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में सरकारी वकील रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार: कहा- पैसे नहीं दिए तो अपील का रास्ता बंद कर दूंगी

Jabalpur, MP

 आरोप है कि उन्होंने एक पीड़ित से अपील फाइल करने के एवज में पैसे की मांग की थी।

रुपए नहीं देने पर धमकी दी थी – ‘ऐसा पत्र बनाऊंगी कि हाईकोर्ट तक नहीं पहुंच सकोगे’

शिकायतकर्ता बिहारी लाल रजक ने बताया कि वर्ष 2022 में दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपी को निचली अदालत से दोषमुक्त करार दिया गया था। शासन की ओर से पुनः अपील दायर करने के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त को आदेश मिला था। लेकिन उन्होंने रजक से कहा कि अगर 15 हजार रुपए नहीं दिए तो वे दस्तावेज़ इस प्रकार तैयार करेंगी कि आगे उच्च न्यायालय में अपील ही न हो सके।

लोकायुक्त की टीम ने सिविल लाइन स्थित घर में की कार्रवाई

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त एसपी जबलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के तहत मंगलवार को बिहारी लाल को रिश्वत की राशि लेकर सिविल लाइन स्थित सरकारी वकील के घर भेजा गया। जैसे ही कुक्कू दत्त ने पैसे स्वीकार किए, लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त ने आरोपी वकील के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

न्याय के नाम पर सौदेबाजी का खुलासा

इस मामले ने न्याय व्यवस्था में व्याप्त उन स्याह पहलुओं को उजागर किया है, जहां पीड़ितों से न्याय के बदले पैसे वसूले जाते हैं। आम जनता को जहां न्याय की उम्मीद होती है, वहां रिश्वतखोरी जैसे मामलों से विश्वास डगमगाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-government-lawyers-arrested-taking-bribe-i-will-stop/article-27781

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.