विदिशा के जंगल में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिला, जंगली जानवर के हमले की आशंका

vidisha, MP

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में महावन के जंगल में मंगलवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छीतर लाल अहिरवार के रूप में हुई है, जो 9 जुलाई से लापता थे।

शव की हालत देखकर जंगली जानवरों के हमले की आशंका जताई जा रही है।

बड़ी मंदाग्नि आश्रम जाने निकले थे, लौटे नहीं

जानकारी के अनुसार, छीतर लाल अहिरवार, निवासी लटेरी, 9 जुलाई को बड़ी मंदाग्नि आश्रम जाने की कहकर घर से निकले थे। परिजन उन्हें खोजते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद लटेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

मंगलवार दोपहर ग्रामीणों को सूचना मिली कि आश्रम के पास जंगल में एक शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की कपड़ों और जूतों से पहचान की। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और शरीर के कई हिस्से गायब थे।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

लटेरी थाना प्रभारी जय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने का लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शव को फोरेंसिक जांच के लिए विदिशा भेजा गया है और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक 9 जुलाई से लापता थे और आश्रम के पास जंगल में उनका शव मिला है। मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा के जंगल में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिला, जंगली जानवर के हमले की आशंका

vidisha, MP

शव की हालत देखकर जंगली जानवरों के हमले की आशंका जताई जा रही है।

बड़ी मंदाग्नि आश्रम जाने निकले थे, लौटे नहीं

जानकारी के अनुसार, छीतर लाल अहिरवार, निवासी लटेरी, 9 जुलाई को बड़ी मंदाग्नि आश्रम जाने की कहकर घर से निकले थे। परिजन उन्हें खोजते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद लटेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

मंगलवार दोपहर ग्रामीणों को सूचना मिली कि आश्रम के पास जंगल में एक शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की कपड़ों और जूतों से पहचान की। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और शरीर के कई हिस्से गायब थे।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

लटेरी थाना प्रभारी जय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने का लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शव को फोरेंसिक जांच के लिए विदिशा भेजा गया है और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक 9 जुलाई से लापता थे और आश्रम के पास जंगल में उनका शव मिला है। मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-mutilated-body-of-the-elderly-found-an-attack-of/article-27785

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.